प्यार में मिला सबसे बड़ा धोखा! शख्स ने गर्लफ्रेंड की मां को दान की किडनी, ऑपरेशन होते ही कर लिया ब्रेकअप

मैक्सिको सिटी, 18 जनवरी। किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है और अपने प्रेमी या प्रेमिका की खुशी के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। वैसे तो आपने प्यार में धोखा खाए कई आशिकों की कहानी के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उससे बड़ा धोखा प्यार में शायद ही किसी और को मिला होगा। जी हां, मेक्सिको में रहने वाले एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की मां को किडनी दान की, लेकिन ऑपरेशन होते ही लड़की ने किसी और लड़के से शादी रचा ली।

प्यार में मिला सबसे बड़ा धोखा

प्यार में मिला सबसे बड़ा धोखा

प्यार में हर किसी का दिल टूटता है लेकिन मेक्सिको में पेशे से टीचर ऊजिएल मार्टिनेज का दिल टूटने के साथ उनकी किडनी भी चली गई। ऊजिएल ने तो अपनी प्रेमिका के लिए खुद के शरीर का एक हिस्सा उसकी मां की जान बचाने के लिए दे दिया, लेकिन बाद में उस लड़की ने उनसे ही ब्रेकअप कर लिया। अपने साथ हुए इस धोखे के बारे में ऊजिएल मार्टिनेज ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। अब उनके लिए लोग कमेंट बॉक्स में सहानुभूति जता रहे हैं।

प्रेमिका की मां को दान की थी किडनी

प्रेमिका की मां को दान की थी किडनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊजिएल मार्टिनेज पेशे से टीचर हैं और वह एक लड़की से बेपनाह प्यार करते थे। अपने एक टिकटॉक वीडियो में लोगों को लड़की के बेवफाई के बारे में बताया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में ऊजिएल ने बताया कि उन्होंने अपनी एक किडनी अपनी ही प्रेमिका की मां को दान कर दी थी, मगर इसके बाद लड़की ने जो किया वो चौंकाने वाला था। ऊजिएल के मुताबिक मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

दूसरे लड़के से कर ली शादी

दूसरे लड़के से कर ली शादी

इतना ही नहीं मार्टिनेज ने दावा किया कि उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही किसी दूसरे लड़के से शादी कर ली। अपने साथ हुए इस मक्कारी से मार्टिनेज काफी दुखी नजर आए, हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें दुखी नहीं होने के लिए समझा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, आपको इसके लिए दुखी होने की जरूरत नहीं क्योंकि उस लड़की को नहीं पता कि उसने कितना उदार प्रेमी खो दिया। एक अन्य ने लिखा, 'आप आगे बढ़िए और ऐसी लड़की को चुनिए जो आपको अपनाए जैसे आप हैं।'

अब भी होती है गर्लफ्रेंड से बात

अब भी होती है गर्लफ्रेंड से बात

हालांकि अपने एक अन्य वीडियो में मार्टिनेज ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी वो और पूर्व प्रेमिका अच्छे दोस्त हैं। उन्हें अपनी प्रेमिका से कोई शिकायत नहीं है। मार्टिनेज ने कहा कि वह भी भावनात्मक रूप से बिल्कुल ठीक हैं और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड भी अब खुश है। मार्टिनेज को अब उस लड़की से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम भले ही अब दोस्त नहीं हैं मगर हम एक दूसरे से नफरत नहीं करते हैं।' सोशल मीडिया पर अब उनको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'मसाज' करवाने पार्लर जाता था पति, घर ले आया खतरनाक बीमारी, सच पता चलते ही पत्नी ने दे दिया तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+