'मसाज' करवाने पार्लर जाता था पति, घर ले आया खतरनाक बीमारी, सच पता चलते ही पत्नी ने दे दिया तलाक
रिचमंड, 15 जनवरी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते में सबसे जरूरी प्यार और विश्वास होता है। भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होती है, और उसके टूट जाने के बाद सिर्फ पछतावा ही रह जाती है। हाल ही में एक महिला ने अपनी पति की बेवफाई का किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब सुर्खियों में है। महिला को उसका पति कई दिनों से धोखा दे रहा था, लेकिन जब उसका भंडा फूटा दो दोनों का प्यारा रिश्ता भी टूट गया। इंटरनेट पर महिला की कहानी सुन कई लोगों ने उसके हिम्मत की दाद दी है।

पति की बीमारी से खुली पोल
अपनी पहचान छिपाने वाली महिला ने दावा किया कि उसका पति मसाज पार्लर जाने का शौकीन था, लेकिन वो नहीं जानती थी कि उसके बार-बार पार्लर जाने की आखिर क्या वजह थी। हालांकि इस राज से पर्दा तब उठा जब महिला का पति एक गंभीर यौन संबंधी बीमारी की चपेट में आ गया। महिला ने बताया कि उसे एसटीआई यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज की समस्या है, जो उसके धोखेबाजी का सबूत भी है।

मसाज पार्लर में जाने का आदि था पति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल हो रहा ये मामला के रिचमंड से सामने आया है, जहां एक शख्स को ऊपर वाले ने ही उसे अपनी पत्नी को धोखा देने की सजा दे दी। महिला ने बताया कि उसका पति एक लाइसेंस्ड मसाज पार्लर में जाने का आदि हो गया था। वहां उसका लगातार आना-जाना लगा रहता था, जिसकी वजह से उसे एक यौन संबंधी बीमारी एसटीआई हो गई। पति की इस बीमारी से पता चला कि वह मसाज करवाने नहीं बल्कि अपनी सेक्स की भूख को मिटाने पार्लर जाता था।

पति ने खुद कबूली अपनी बेशर्मी
हालांकि महिला इस बीमारी की चपेट में आने से बच गई, लेकिन जब पति की सच्चाई उसके सामने आई तो उसने तुरंत तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। महिला ने जब बीमारी की असल वजह के बारे में पूछा तो उसके पति ने सबकुछ कबूल कर लिया। जब उसे पता चला कि पत्नी तलाक चाहती है तो उसने फिर भी पार्लर जाने की इच्छा जताई। हालांकि महिला तलाक की बात शुरू करने से पहले ही वह पति की सच्चाई कंफर्म करना चाहती थी।

मामला सामने आने के बाद पार्लर पर भी कार्रवाई
महिला ने बताया कि पति का सच जानने के लिए वह उसकी तस्वीर मसाज पार्लर लेकर गई, जहां के कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया। ये मामला सामने आने के बाद पार्लर पर भी कानूनी कार्रवाई की गई, हालांकि तब पुलिस की तरफ से कहा गया कि यहां ऐसा कोई काम नहीं किया जाता। लेकिन मार्च 2020 में पार्लर उस समय भी विवादों में आया था, जब उसने ऑनलाइन सेक्स वर्कर्स की वेकेंसी निकली थी। इस घटना के बाद पार्लर की काफी आलोचना हुई।
यह भी पढ़ें: 'हर स्पा और मसाज सेंटर में लगाए जाएं CCTV कैमरे', हाईकोर्ट ने DGP को दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications