दिल्ली मेट्रो में फिर एक बार अजीबोगरीब हरकतें करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल

Delhi metro: दिल्ली मेट्रो में बीते कई दिनों से खूब वीडियोज चर्चा का विषय रहे हैं। कई दफा लोग अजीबोगरीब कपड़े पहनकर मेट्रो में आ जाते हैं तो कई दफा अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। इससे न सिर्फ वे वायरल होते हैं बल्कि साथ वाले यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

हाल ही में एक और वीडियो दिल्ली मेट्रो से उस वक्त वायरल हुआ, जब एक शख्स रील के लिए अजीबोगरीब व्यवहार करने लगा। शख्स ने सनग्लास पहना हुआ है और मोबाइल फोन पकड़े वो बार बार पीछे की ओर झुक रहा है।

Delhi metro

क्लिप में आगे देखा जा सकता है कि शख्स का सिर मेट्रो के दरवाजे के बीच होता है और जैसे ही मेट्रो का गेट बंद होता है, वो भी अपना सिर हटा लेता है। फिल्म मेट्रिक्स के स्टंट का शख्स के सिर पर ऐसा भूत सवार हो रखा है कि वो अपनी जान की परवाह किए बगैर इतना खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है।

शख्स को इस तरह की हरकत करता देख मेट्रो में बैठे लोग भी काफी हैरान हैं। शख्स मेट्रो में रील बनाते हुए सेल्फी लेने का भी नाटक करता दिख रहा है। कई लोगों ने उसकी इस हरकत को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

कई लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए। एक ने कहा कि ये किस तरह की हरकत है? वहीं एक और यूजर ने कहा कि इसे देखने के बाद मैं मेट्रो में जाने की बजाय मेट्रो के नीचे जाना चाहता हूं। वहीं एक तीसरे ने कहा कि शुक्र है कि कम से कम तेज गाने बजाकर किसी को परेशान तो नहीं कर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+