शख्‍स ने सड़क पर लगे पुतले के साथ की 'गंदी बात', लगी इतने लाख की चपत

नई दिल्‍ली, 20 सितंबर। शराब ऐसी चीज है जिसको पीने वाले ना केवल अपनी सेहत खराब करते हैं साथ ही शराब के नशे में अपना आपा खोकर कई बार ऐसा कर जाते हैं जिसके लिए उन्‍हें शर्मशार होना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार ऐसे लोग बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसा ही वाकया सामने आया हैं जिसमें शराब के नशे में शख्‍स ने सारी हदें पार करते हुए ऐसी गंदी हरकत कर दी कि उसे जुर्माने के रूप में लाखों रुपये चुकाने पड़े हैं।

दोस्तों के साथ शराब पीने गया था शख्स

दोस्तों के साथ शराब पीने गया था शख्स

ये वाकया इंग्लैंड का है। 45 साल के स्टुअर्ट टॉमलिंसन जों इंग्लैंड के नॉर्थ लिंकनशायर का रहने वाला है। उसके दो बच्‍चे हैं लेकिन काफी समय से वो बेरोजगार हैं। स्टुअर्ट एक दिन अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया और जब वहां से लौटने लगा तो ऐसी हरकत की जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सड़क किनारे चैरेटेबल स्‍टैच्‍यू के साथ की गंदी बात

सड़क किनारे चैरेटेबल स्‍टैच्‍यू के साथ की गंदी बात

लिंकन सिटी फुटबॉल क्लब के पास वो अपने दोस्‍तों के लिए पहुंचा और वहां चैरिटी के लिए एक स्टैच्यू का पहले सर तोड़ दिया और उसके बाद उसके साथ संभोग करने की एक्टिंग करने लगा और भी गंदी हरकतें करने लगा वहां खड़े उनके दोस्त ये देखकर मजे ले रहे थे लेकिन स्टुअर्ट की हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। जो उस बेरोजगार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई।

कोर्ट का जज भी रही गया हैरान

कोर्ट का जज भी रही गया हैरान

वीडियो में साफ दिख रहा था कि स्टुअर्ट स्टैच्यू के सर को तोड़ने के बाद गलत और अश्‍लील हरकत करता है और स्टैच्यू के टुकड़े वो वहीं छोड़कर वहां से चले जाते हैं। स्टूअर्ट ने कोर्ट में बताया कि उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या है जिसके चलते उन्हें ज्यादा भारी सामान उठाने और चलने फिरने में परेशानी होती है। कोर्ट में जज वीडियो देखकर इस हरकत को देखकर बेहद हैरान हुए।

 4 लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माने के साथ दी गई ये सजा

4 लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माने के साथ दी गई ये सजा

शख्‍स ने जिस स्टैच्यू को तोड़ा वो 30 स्टैच्यू का हिस्सा है जिसे उस रोड पर लगाया गया है जिसके जरिए चैरिटी एकत्र की जाती थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाते हुए 4 लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया और साथ ही सजा के रूप में उन्हें एक साल का कम्यूनिटी ऑर्डर यानी समाज से जुड़े कामों को करने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+