'गुलाबी शरारा' गाने पर मेट्रो में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ ये शख्स, वीडियो पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बवाल के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे, इस बीच अब एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जहां पहाड़ी गाने 'गुलाबी शरारा' पर एक लड़के ने कमाल का डांस किया। सोशल मीडिया पर इस गाने और डांस परफॉर्मेंस को भर-भरकर लाइक्स मिल रहे हैं।
वायरल क्लिप में एक युवक को मेट्रो कोच के अंदर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाया गया है और दर्शक उसे आश्चर्यचकित भाव से देख रहे हैं। हेडफोन लगाए युवक अकेले ही अपनी मस्ती में मस्त डांस करता नजर आ रहा है। 6 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस क्लिप को 4.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वायरल वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने शानदार कोरियोग्राफी के लिए प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, 'अति आत्मविश्वास और सर्वश्रेष्ठ डांस प्रदर्शन।' फिलहाल, पब्लिक के रिएक्शन का ये सिलसिला लगातार जारी है।
दरअसल, उत्तराखंड का कुमाऊनी सॉन्ग गुलाबी शरारा इन दिनों जमकर हिट हो रहा है। सिर्फ मेट्रो का ये वीडियो नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इस गाने पर बहुत सी रील्स और वीडियोज बन चुकी हैं।
मेट्रो में रिल्स पर क्या है दिल्ली मेट्रो की गाइडलाइन
वीडियो बनाना अच्छी बात है लेकिन मेट्रो में नहीं, हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बार-बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रियों से मेट्रो परिसर के अंदर वीडियो शूट न करने के लिए कहा है, क्योंकि अक्सर अन्य यात्री ऐसे वीडियो के कारण असहज हो जाते हैं, तो आगे से इस बात का भी खास ध्यान रखें।












Click it and Unblock the Notifications