ये क्या! शख्स ने सांड को गाड़ी से कराई सैर, भारी-भरकम लंबे सींग वाला जानवर देख पुलिस भी हैरान
Man carrying Bull: लोगों के शौक भी बड़े अजीबोगरीब होते हैं। कई बार वे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी देखने को मिला। जब वो अपनी गाड़ी में किसी दोस्त या फिर गर्लफ्रेंड को नहीं, बल्कि एक भारी-भरकम सांड को लेकर जा रहा था। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हाईवे पर सांड को कराई सवारी
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि कोई शख्स हाईवे 275 पर सांड के साथ ड्राइव कर रहा है। शख्स ने कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कि सांड गाड़ी में ठीक तरह से फिट हो सके।

'पहले लगा कि कोई बछड़ा होगा...'
पुलिस कैप्टन ने कहा कि पहले तो इसे देखने के बाद हमें लगा कि ये कोई बछड़ा होगा। फिर हमें ऐसा लगा कि या फिर ऐसा कुछ होगा जो कि गाड़ी में सही तरीके से फिट हो सके। लेकिन पुलिस को भी पास से देखने के बाद यकीन नहीं हुआ कि ये एक बड़ा सा सांड था।
वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स सांड को गाड़ी की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है। कार में पैसेंजर के साइड की कोई विंडो नहीं है। साथ ही सांड के लिए ड्राइवर के बगल में खासतौर पर जगह बनाई हुई है। सांड के सींग इतने बड़े हैं कि वो कार से भी बाहर की तरफ निकल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो शख्स की वजह से ट्रैफिक को रोकना पड़ा और यातायात के नियमों के उल्लंघन को लेकर भी खास ध्यान दिया गया।
क्लिप देख लोगों ने दिए रिएक्शन
कार के मालिक से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि वो जाए और इसे भी घर साथ में लेकर जाए। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि क्या वो अपने पालतू जानवर को ऑफिस से घर आते हुए लेकर आ रहा है? वहीं एक और ने कहा कि सांड तो काफी शर्मिंदा सा लग रहा है। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो कोई भी पागलपन इसमें नजर नहीं आ रहा है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications