पहले सोचा दोस्त कर रहा है मजाक, फिर विशालकाय वनमानुष की लंबी भुजाएं देखकर उड़ गए होश
विशालकाय वनमानुष की वायरल हो रही ये तस्वीरें बिल्कुल साफ नहीं हैं। ये तस्वीरें थोड़ी ब्लर है लेकिन लोग इसे देखकर काफी हैरान और डरे हुए हैं।
Big Foot: दैत्याकार वनमानुष की कई कहानियां आपने सुनी होंगी। लंबे समय से येति या बिगफूट कहे जाने वाले इन विशालकाय प्राणियों के वजूद का दावा किया जाता रहा है। समय-समय पर बिगफूट की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर बिगफूट की चर्चाएं उस वक्त तेज हो गई, जब पेड़ों के नीचे दुबके हुए बिगफूट जैसे किसी प्राणी की तस्वीरें सामने आईं। देखते ही देखते ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और एक बार फिर लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग तो इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कई लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

अमेरिका का है मामला
ये मामला अमेरिका के टेनेसी के जंगली इलाके का है। शूट किए गए फुटेज में एक बड़ी सी काली आकृति नजर आ रही है। इस आकृति के साथ लंबी-लंबी भुजाएं भी नजर आ रही हैं। लोगों को यकीनन इतनी बड़ी आकृति किसी और की नहीं, बल्कि बिगफूट की ही लग रही हैं।

ब्लर हैं तस्वीरें
विशालकाय वनमानुष की वायरल हो रही ये तस्वीरें बिल्कुल साफ नहीं हैं। ये तस्वीरें थोड़ी ब्लर है, जिस वजह से कुछ भी साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहा है। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, भले ही इसे कैप्चर करने वाले शख्स के कैंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर ये बिकफूट नजर आ रहा है। हालांकि, इसकी उपस्थिति से शूट करने वाले व्यक्ति को कुछ खास फर्क पड़ता भी नहीं नजर आया।

पहले लगा दोस्त शरारत कर रहा...
बिगफुट इनपुट के अनुसार, शख्स ने कहा कि उसने पहले सोचा कि उसका कोई दोस्त शरारत कर रहा है। लेकिन जब उसने उसकी लंबी-लंबी भुजाएं देखीं और देखा कि कैसे वो एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक बड़ी ही आसानी से चला गया, तो उसने बेटी को पकड़ा और तुरंत ही अंदर की तरफ भाग गया।

हैरान हैं लोग
शख्स ने कहा कि उसने अपनी बंदूक पकड़ी और वो बाहर गया, लेकिन तब तक वो प्राणी वहां से जा चुका था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ये क्या हो सकता है?

क्या बोले लोग?
शख्स ने आगे कहा कि मुझे जो दिखा वो ये कि वो बड़ी ही आसानी से एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चला गया। उसने अपने लंबे लंबे हाथ दूसरे पेड़ तक फैलाए। मैंने पहले भी इसके बारे में काफी कुछ सुना है।

कुछ हुए हैरान तो कुछ को नहीं आया यकीन
एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि लंबे हाथ और लंबे चौड़े कंधों पर मेरा ध्यान गया। एक तीसरे ने कहा कि ये बहुत ही खतरनाक है। किसी के पास इतनी बड़ी और मजबूत भुजाएं नहीं हैं। मुझे लगता है कि ये बहुत ही शानदार कैच है। लेकिन इस बीच हर कोई इस क्लिप को देखकर आश्वस्त नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications