नोएडा PVR में 360 रु में मिल रही पेप्सी, मल्टीप्लेक्स में चल रही लूट की खुली पोल, स्नैक्स का बिल वायरल
Noida's multiplex pvr bill went viral: ओटीटी प्लेफार्म के बाद से बहुत से लोग सिनेमाघरों के बजाय अपने घरों में फिल्म देखना पसंद करते हैं, हालांकि इस बदलाव की वजह केवल आराम और घर का सुकून ही नहीं बल्कि बड़ी बचत करना भी शामिल है। मल्टीप्लेक्स के पीवीआर में टिकट की कीमतों के अलावा अन्य खर्चों के कारण लोग कभी कभार ही सिनेमाघरों का रुख करने की हिम्मत जुटा पाते हैं।

नोएडा के शख्स के शख्स ने शेयर किया कटु अनुभव
हाल ही में नोएडा के एक शख्स जो मल्टीप्लेक्स के पीवीआर में फिल्म देखने के लिए गया था उसने फिल्म देखते समय एक बड़े खराब एक्सपीरिएंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मल्टीप्लेक्स में चल रही लूट की शख्स ने खोली पोल
दरअसल, उस शख्स ने पीवीआर में अपने लिए ऑडर किए गए कुछ स्नैक्स का बिल शेयर किया है जिसमें लिखी पेप्सी की कीमत ने सभी को हैरान कर दिया है। शख्स द्वारा शेयर किया गया ये बिल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मल्टीप्लेक्स में चल रही ये लूट की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
इस शख्स ने शेयर किया अपना अनुभव
यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और ऑनलाइन कई यूजर्स ने अपने भी ऐसे अनुभव शेयर करना शुरू किए हैं। ये बिल पत्रकार त्रिदीप के मंडल की ये पोस्ट है जो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने नोएडा के मॉल ऑफ इंडिया में पीवीआर में कुछ स्नैक्स के साथ फिल्म का आनंद लेते समय अपने दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव को शेयर किया है।
इतनी कीमत में तो अमेज़न प्राइम की सलाना मेंबरशिप मिल जाएगी
शख्स ने अपनी पोस्ट में लिखा उन्होंने रेगुलर साइज के पनीर पॉपकॉर्न और पेप्सी आर्डर किया जिसे देखकर वो आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि वो बाजार के दाम से कहीं अधिक थे। इस पोस्ट को शेयर करने वाले त्रिदीप के मंडल ने इस पेप्सी की कीमत को अमेज़न प्राइम वीडियो की सलाना मेंबरशिप से भी की।
360 रुपये की पेप्सी का बिल हुआ वायरल
बिल की फोटो शेयर करते हुए त्रिदिप ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा 55 ग्राम चीज पॉपकॉर्न के लिए 460 रुपये, 600 मिलीलीटर पेप्सी के लिए 360 रुपये। PVRCinemas नोएडा पर कुल 820 रुपये का बिल आया।
यह PrimeVideoIN की वार्षिक सदस्यता के लगभग बराबर है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि लोग अब सिनेमाघरों में नहीं जाते। परिवार के साथ फिल्म देखना अब पहुंच से बाहर हो गया है।
बता दें अमेज़न प्राइम लाइट भारत में 999 साल की मेंबरशिप मिलती है वहीं प्राइम सदस्यता की लागत रु सालाना 1499 रुपये है।
यूसर्ज ने आलाेचना करते हुए शेयर किय अपने अनुभव
चाननवायरल ट्वीट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा मैं पूरी तरह से सहमत हूं कल ही पीवीआर गया था. एक नियमित पॉपकॉर्न और पेप्सी कॉम्बो लगभग 600 का था। यह उपलब्ध सबसे छोटा कॉम्बो है। वहीं एक यूजर ने लिखा हुए कहा पूंजीवाद अपने चरम पर है।
1.3 मिलियन से अधिक बार देखी जा चुकी है ये पोस्ट
शेयर किए जाने के बाद से इस ट्वीट को 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 3500 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है और लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
Rs 460 for 55gm of cheese popcorn, Rs 360 for 600ml of Pepsi. Total Rs 820 at @_PVRCinemas Noida.
That’s almost equal to annual subscription of @PrimeVideoIN.
No wonder people don’t go to cinemas anymore. Movie watching with family has just become unaffordable. pic.twitter.com/vSwyYlKEsK
— Tridip K Mandal (@tridipkmandal) July 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications