शख्स से 100 रुपए में खरीदा प्लेन, लगाया ऐसा जुगाड़ कि अब उसी से करता है करोड़ों की कमाई

नई दिल्ली, 11 फरवरी। पुरानी चीजों को खरीदना का कई लोगों को शोक होता है। जिन चीजों को आप फेंक देते हैं उन्हें खरीदकर ये लोग पैसे कमाते हैं और अपना शौक भी पूरा करते हैं। ब्रिटेन के एक शख्स ने भी ऐसा ही कुछ किया। यहां रहने वाले सुजन्नाह हार्वे ने कबाड़ हो चुके प्लेन को 100 रुपए में खरीदा। एक कबाड़ प्लेन को खरीद कर ने केवल सुजन्नाह ने अपना जुगाड़ लगाया और आज की तारीख में वो उस कबाड़ से लाखों की खरीदारी कर रही है।

Man Buy a British Airways jet flight in Just Rs 100, transformed into Bar and Earn Crores

सुजन्नाह हार्वे ने कबाड़ हो चुके ब्रिटिश एयरवेज के एक पुराने विमान को 100 रुपए में खरीदा। उस कबाड़ प्लेन को उसने इस तरह मॉडिफाई किया कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आज वो उसे खटारा हवाई जहाज से लाखों की कमाई कर रहा है। दरअसल ब्रिटिश एयरवेज के इस प्लेन को कोरोना काल की लगातार सर्विस के बाद रिटायर कर दिया गया। जिसके बाद इस प्लेन को साल 2020 में 1 पाउंड में सुजन्नाह ने खरीद लिया।

सुजन्नाह ने उस प्लेन को रेनोवेट करना शुरू किया। उसने उस प्लेन के रेनोवेशन में उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जिसे उसने मात्र100 रुपए में खरीदा था। उसका ये आइडिया काम कर गया। उसने कबाड़ के प्लेन को बार में बदल दिया। लोग इस प्लेन को पार्टियों के लिए किराए पर लेते हैं। यहां पार्टी की जाती है। प्लेन में पार्टी का मजा लेने के लिए लोग एक घंटे के लिए 1 से 1.5 लाख रुपए खर्च करने को तैयार है। वहीं सुजन्नाह हार्वे उससे लाखों- करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। उन्होंने इस प्लेन को 'पार्टी प्लेन' नाम दिया गया है, जिसे इंग्लैंड के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में लगाया गया है। प्लेन के भीतर कुर्सी, लाइटें, जांस फ्लोर, बार जैसे पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली सारी सर्विसेज और सुविधाएं हैं। इस पार्टी प्लेन की एडवांस बुकिंग होती हैं और हफ्ते-हफ्ते की एडवांस बुकिंग फुल रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+