VIDEO: बाल्टी भरकर घर से निकला कपल, चलती स्कूटी पर ही नहाने लगा और फिर...
Bath on scooty: वायरल वीडियो में लड़की स्कूटी पर बैठे लड़के और खुद पर बाल्टी से पानी डालती है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Couple bathing on scooty: सोशल मीडिया पर लोग कई बार अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग कई दफा स्टंट भी करते हैं। स्टंटबाजी के चक्कर में लोगों को कई बार भारी हर्जाना भी भुगतना पड़ता है।
Recommended Video
लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। इसमें स्कूटी पर बैठे एक लड़का और लड़की को इतनी गर्मी लग रही है कि दोनों पानी की बाल्टी लेकर चल रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
वीडियो को WeDeserveBetterGovt नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो उल्हासनगर के सेक्टर 17 का है, जिसमें एक महिला बीच सड़क पर स्कूटी पर पानी की बाल्टी लेकर बैठी है। इसके बाद वो बाल्टी से पानी स्कूटी चला रहे लड़के और खुद पर उड़ेलने लगती है।
पहले स्कूटी सिग्नल पर खड़ी होती है तो लड़की पानी डालने लगती है। इसके बाद जब लड़का स्कूटी चला रहा होता है तो भी वो उसपर और खुदपर पानी उड़ेलने लगती हैं। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये उल्हासनगर सेक्टर 17 के सिग्नल पर हुआ।
कैप्शन में आगे लिखा था कि क्या एंटरटेनमेंट के नाम पर ऐसे बकवास की इजाजत है? सोशल मीडिया से ऐसे कंटेंट डिलीट किए जाने चाहिए और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ठाणे पुलिस ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए रिप्लाई किया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications