सर्दियों में नहाना नहीं पसंद तो तुरंत कटवाइये 10 रुपये की रसीद, सबके हिस्से की डुबकी लगा रहे हैं 'डुबकी बाबा'

सर्दियों में ना नहाने वाले लोगों के लिए एक शख्स मजेदार आइडिया लेकर आया है। इस शख्स का कहना है कि 10 रुपये की रसीद कटवाइये और अपने हिस्से की डुबकी लगवाइये।

Man tak a dip in Ganga

कई लोगों को सर्दियों में नहाने में बड़ा ही आलस आता है। जब तक कोई पीछे ना पड़ जाए, कुछ लोग नहाने का नाम ही नहीं लेते। लेकिन ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक शख्स जुगाड़ लेकर आया है। नदी के बीच बने संगलों पर बैठा शख्स एक बढ़िया तरकीब लेकर आया है। शख्स का कहना है कि आप सिर्फ 10 रुपये की रसीद कटवाइये और वो आपके नाम की डुबकी लगाएगा। शख्स कहता है कि आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे लेकिन 10 रुपये मुझे मिलेंगे। अब ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुफ्त की सलाह दे रहा शख्स

मुफ्त की सलाह दे रहा शख्स

कुछ लोगों के लिए सर्दी में नहाना अपने आप में एक महाभारत हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर सर्दी के मौसम में नदी के बीच बने संगलों पर बैठा शख्स एक आइडिया लेकर आया है। ना नहाने वालों को एक मुफ्त की सलाह तो दे रहा है लेकिन 10 रुपये की रसीद कटवाने वालों के हिस्से की डुबकी लगाने की बात भी कर रहा है।

वायरल हो रहे 'डुबकी बाबा'

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उनका कहना है कि ये इस मौसम का बेहतरीन स्टार्टअप है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि 10 रुपये की रसीद कटवाइए और मैं आपके नाम की डुबकी लगाऊंगा। शख्स का कहना है कि इससे आपको सारे पुण्य मिल जाएंगे और मुझे 10 रुपये।

'ऐसे लोग आते कहां से हैं'

'ऐसे लोग आते कहां से हैं'

ये मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ऐसे लोग आते कहां से हैं। एक यूजर ने इस आदमी को डुबकी बाबा ही बता डाला। एक ने कहा कि घर बैठे गंगा में डुबकी लगाएं।

'10 रुपये की रसीद कटवाइये'

'10 रुपये की रसीद कटवाइये'

एक यूजर ने आईएएस अधिकारी को ही टैग करते हुए कहा कि सर आप भी 10 रुपये की रसीद कटवा लीजिये। एक यूजर ने कहा कि इतने कलाकार कहां से ढूंढ लेते हो आप। वाकई ना नहाने वालों और घर बैठे गंगा में डुबकी लगाने वालों के लिए ये आइडिया कोई बुरा भी नहीं है। लोग शख्स के मजेदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video: 70 साल की दादी ने लगाई हर की पौड़ी में छलांग | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+