मैकडॉनल्ड्स के केचप डिस्पेंसर में निकला 'जहरीला कीड़ा', नगेट्स खाते अपने बच्चे को देख घबराई मां
दुनिया की सबसे बड़ी फास्टफूड रेस्टोरेंट कंपनी के एक रेस्तरां में कुछ ऐसा हुआ कि वहां अपने बच्चे को लेकर गई महिला घबरा गई। दरअसल, महिला ने स्वयं और अपने बच्चे के लिए चिकन नगेट्स ऑर्डर किया था।
MAGGOTS in McDonald ketchup dispenser: दुनिया की सबसे बड़ी फास्टफूड रेस्टोरेंट कंपनी मैकडॉनल्ड्स के एक रेस्तरां में कुछ ऐसा हुआ कि वहां अपने बच्चे को लेकर गई महिला घबरा गई। दरअसल, महिला ने स्वयं और अपने बच्चे के लिए चिकन नगेट्स ऑर्डर किया था। लेकिन जब उसे ऑर्डर सर्व किया गया और वो खाने लगी तो उसे केचप डिस्पेंसर से से निकला एक जहरीला कीड़ा दिखा। दुनिया के प्रतिष्ठित रेस्तरां में इतनी बड़ी गड़बड़ सामने आने आने बाद वहां के कर्मचारियों को होश उड़ गए। दरअसल वो कीडा इतना जहराला था कि खाने के वस्तु उसके टच करने से दूषित और जहरीली हो जाती है।

हैमबर्गर फास्ट फूड रेस्तरां के केचप डिस्पेंसर में कीड़ा
हैमबर्गर फास्ट फूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट कंपनी है। इसके कई रेस्तरां हैं, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों को फास्टफूड की सुविधा उपलब्ध कराती है। लेकिन ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर के लेचवर्थ स्थित इस रेस्तरां की ब्रांच को लेकर चौंकाने वाली घटना समाने आई है। जहां अपने बच्चे के साथ पहुंची महिला को केचप डिस्पेंसर में जहरीला कीड़ा मैगॉट्स मिला है।
बच्चे के साथ लंच करने रेस्तरां पहुंची थी महिला
एक महिला कॉरिन अपने बच्चे के साथ ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर स्थिति मैकडॉनल्ड्स के रेस्तरां में अपने बच्चों को दोपहर के भोजन के लिए पहुंची थी। जहां उसने अपने बच्चे और खुद के लिए चिगन नगेट्स ऑर्डर किया। जब उसने नगेट्स में सॉस निकालने के लिए केचप डिस्पेंसर का प्रयोग किया था उसमें से एक कीड़ा निकाला। जो कि मैगॉट्स था। इसे देखते ही महिला घबरा गई और अपने बच्चे के साथ उसने खाने से मना कर दिया।
मैकडॉनल्ड्स ने शुरू की जांच
महिला के इस दावे के बाद मैकडॉनल्ड्स ने जांच शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट की ओर से कहा गया, "खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम यह देखकर बेहद निराश हैं कि हम इस अवसर पर चूक गए हैं। हमारे डिस्पेंसर की हर रोज सफाई की जाती है, और जब यह मामला हमारी रेस्तरां टीम के ध्यान में लाया गया तो हमने तुरंत डिस्पेंसर को हटा दिया। हम इस घटना को लेकर गहन जांच कर रहे हैं।"
महिला ने कहा अब दोबारा नहीं आऊंगी यहां
प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट मैकडॉनल्ड्स को लेकर इस तरह की बात शर्मनाक है। रेस्टोरेंट की ओर कहा गया कि इस घटना के बाद एक और महिला थी जो कुछ लेने वाली थी लेकिन वो इसे देख रेस्तरां से बाहर निकल गई। घटना के को लेकर 36 वर्षीय महिला कॉरिन ने कहा कि वह कभी भी अब मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट की इस शाखा में नहीं आएगी।
महिला ने शेयर किया वीडियो
महिला कॉरिन ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। Corinne के वीडियो में केचप डिस्पेंसर के नोजल से कीड़े को निकलते देखा जा सकता है। इसको लेकर कॉरिन ने कहा, "मैंने इसे एक लड़की की ओर इशारा किया जो फर्श की सफाई कर रही थी और उसने पहले तो मुझ पर विश्वास नहीं किया इसलिए मैंने उसे दिखाया"।












Click it and Unblock the Notifications