Video: नहाने का शौकीन है ये तोता! खुद से चलाया पानी का नल और लेने लगा 'शॉवर' के मजे

कैलिफॉर्निया, 26 नवंबर। दुनिया में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि बुद्धिमान पक्षी और जानवर भी हैं। कई बार ये जीव कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देख किसी का भी सिर चकरा जाए। जब दिमागदार पक्षी की बात आती है तो उनमें तोते का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। दुनियाभर में अलग-अलग तरह के रंग-बिरंगे तोते पाए जाते हैं, जिन्हें पालना कई लोगों को पसंद है। तोते भी इंसानों के करीब रहना पसंद करते हैं, और समय के साथ-साथ उसी भाषा में बोलने लगते हैं।

तोते की समझदारी देख लोग हैरान

तोते की समझदारी देख लोग हैरान

आज से पहले तोते के कई हैरतअंगेज वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि 'तोता हो तो ऐसा'। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तोता खूब सुर्खियों में है। उसकी समझदारी देख हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग का एक तोता सिंक पर लगे नल को खोलता है और नहाने लगता है।

एक बार फिर वायरल हुआ वीडियो

एक बार फिर वायरल हुआ वीडियो

भारत में जहां ठंड के आते ही लोग नहाने से परहेज करने लगे हैं वहीं, दूसरी ओर तोते ने खुद नहाकर सभी को हैरान कर दिया। तोता लोगों को नहाने के लिए अब मोटीवेट कर रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन एक बार फिर ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे साल 2015 में गेल वर्थ नाम की एक महिला ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। लोग वीडियो में तोते की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

'भाई मुझे भी नहाना है'

'भाई मुझे भी नहाना है'

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि नीले रंग का एक क्यूट तोता अपनी चोंच से नल खोलता है। जब पानी आने लगता है तो वो पहले अपने दोनों पैर और सिर धुलता है। इस बीच पीछे से दूसरे तोते की आवाज आती है, मानों वो बोल रहा है, 'भाई मुझे भी नहाना है'। वहीं वीडियो बना रही महिला पानी बचाने के चक्कर में पानी की रफ्तार कम कर देती है, लेकिन तोता फिर फुल स्पीड में नल खोल देता है।

नहाने का शौकिन है तोता

नहाने का शौकिन है तोता

वीडियो में तोता नहाने का शौकिन मालूम होता है, हालांकि जब वह नहा रहा था उस दिन काफी ठंड थी। गेल वर्थ ने बताया की कड़ाके की ठंड में भी तोता नहाना चाहता था इसलिए उन्होंने सिंक में ही उसे नहला दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तोते का नाम मिस आइरिस है, वो मकाऊ प्रजाति का है और कैलिफॉर्निया में रहता है। हालांकि जब वीडियो शूट किया गया तो वह 13 साल का था, अब तोता जिंदा है या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है।

58 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

58 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

तोते का वीडियो एक बार फिर लोगों का मूड ठीक करने का काम कर रहा है, अब तक वीडियो पर 58 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसा ही एक वीडियो अमेरिका के कैलिफॉर्निया से ही सामने आया था जिसमें एक एकलेक्टस तोता बाथरूम के अंदर बैठा है और नहाने का आनंद ले रहा है। वीडियो कांच के दरवाजे से बाहर की तरफ बनाया गया था, इसलिए ठीक से कुछ दिखाई नहीं दिया। इसे जंकिन मीडिया यूट्यूब चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: कटिहारः एंड्रॉयड फोन चलाने से लेकर Youtube पर खुद गाने बजाता है ये तोता, पसंद है मोटरसाइकिल की सवारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+