कटिहारः एंड्रॉयड फोन चलाने से लेकर Youtube पर खुद गाने बजाता है ये तोता, पसंद है मोटरसाइकिल की सवारी
कटिहार। वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर जानवरों से संबंधित तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह सभी अजीब-अजीब हरकतें करते हैं। लेकिन कटिहार के इस तोते की तरह आपने कहीं ऐसा तोता नहीं देखा होगा। वैसे तो आमतौर पर तोता हमारी आवाजों का नकल करता है लेकिन ये तोता एंड्रॉयड फोन चलाता है। यूट्यूब से गाना सुनता है। मोटर साइकिल का सवारी करता है।
Recommended Video

आसपास के क्षेत्रों में तोते का है चर्चा
इस तोते की क्षेत्र भर में चर्चा है। कटिहार में इन दिनों एक तोता के कारनामे खूब चर्चा में है। नया टोला मोहल्ले के राजेश वर्मा के घर का यह तोता न सिर्फ एंड्रायड मोबाइल पर यू-ट्यूब चला लेता है। बल्कि यू-ट्यूब से अपना पसंदीदा सुग्गा या तोता से जुड़ा हुआ कार्यक्रम भी निकाल कर बड़े ही चाहत के साथ उसे देखता है।

डुग्गू पूरे घर में घूमता रहता है
दरअसल राजेश अपने मित्र के घर से इस मिट्ठू को लगभग डेढ़ साल पहले लेकर आए थे। तब से ये घर में फैमिली मेंबर के तरह ही रहता है और इसके लिए इस घर में कोई पिंजरा नहीं है। घर के लोगों ने प्यार से इसका नाम डुग्गु रखा है। अब डुग्गु घर में कहीं आना-जाना करने के साथ-साथ रात में बिस्तर पर ही सभी के साथ सोता भी है।

डुग्गू को सत्तू पीना पसंद है
राजेश की बेटी श्रष्टि कहती है इसे सिर्फ सत्तू ही पीना पसंद है। सत्तू के अलावा और कुछ पीता-खाता है भी नहीं। आगे श्रष्टि कहती है वो जब किसी काम से पापा के साथ वो बाहर जाती है तो डुग्गु(तोता)भी उनके या पापा के कंधे पर सवार हो कर उन लोगों के साथ ही जाता है।

डुग्गू को मोटरसाइकिल की सवारी पसंद है
डुग्गु को मोटरसाइकिल की सवारी बेहद पसंद है। अपने कई कारनामों के साथ-साथ खासकर चोंच मार कर एंड्राइड मोबाइल से यू-ट्यूब चलाने के कारण यह तोता फिलहाल सभी का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications