Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्यार में मिला धोखा तो दिलजला आशिक बन गया M बेवफा चायवाला, प्यार में सताए लोगों को मिलता है स्पेशल डिस्काउंट

इन दिनों एम चायवाला के किस्से खूब मशहूर हो रहे हैं। प्यार में धोखा मिला, तो बुरी तरह से टूटने के बाद इस शख्स ने खिलचीपुर नगर के बस स्टैंड पर चाय की दुकान ही खोल डाली। इस दुकान पर दिलजले आशिकों को स्पेशल डिस्काउंट है।

M Bewafa Chaiwala: प्यार में धोखा खाए हुए लोगों की स्टोरी कोई पुरानी नहीं है। कोई प्यार में बेवफाई मिलने के बाद शराब को साथी बना लेता है, तो कोई खुद को बिजी रखने के तरीके ढूंढने लगता है। कुल मिलाकर कहें, तो बेवफाई मिलने के बाद इंसान बदल जाता है। एक वक्त पर प्यार में डूबा शख्स अगर धोखा खा सकता है, तो फिर वो कुछ भी कर सकता है। अकसर लोग ऐसा होने पर गलत कदम भी उठा देते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में रहने वाला एक दिलजला आशिक किसी और ही वजह से सुर्खियों में है। दरअसल, प्यार में धोखा खाए इस आशिक ने बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान खोल ली और इसका नाम 'M बेवफा चायवाला' रख दिया। इस दिलजले आशिक की कहानी और इसकी चाय अब दोनों ही खूब मशहूर हो रही हैं।

सुर्खियों में M बेवफा चायवाला

सुर्खियों में M बेवफा चायवाला

अकसर प्यार में धोखा मिलने के बाद लोग गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं, जो कि एकदम कायरता है। इंसान इमोशनली डैमेज हो जाता है, लेकिन इन सबके बावजूद खुद को मजबूती से खड़ा रखना ही असली जीत है। इन दिनों एम चायवाला के किस्से खूब मशहूर हो रहे हैं। प्यार में धोखा मिला, तो बुरी तरह से टूटने के बाद इस शख्स ने खिलचीपुर नगर के बस स्टैंड पर चाय की दुकान ही खोल डाली।

दिलजले आशिकों को स्पेशल डिस्काउंट

दिलजले आशिकों को स्पेशल डिस्काउंट

इस दुकान पर दिलजले आशिकों को स्पेशल डिस्काउंट मिलता है। उन्हें सिर्फ 5 रुपये में ही चाय दी जाती है, जबकि अगर यहां पर कपल चाय पीने आता है, तो उन्हें 10 रुपये की चाय मिलती है। इस तरह शख्स अपने ही जैसे धोखा खाए आशिकों को स्पेशल डिस्काउंट पर चाय पिलाता है।

अंतर ने सुनाई अपनी दास्तां

अंतर ने सुनाई अपनी दास्तां

सुर्खियां बटोर रहे इस M बेवफा चायवाले का नाम अंतर गुर्जर है। चाय बेचने के साथ-साथ अंतर की पढ़ाई भी जारी है। अंतर ने जब इस चाय की दुकान को खोलने के पीछे की वजह बताई, तो सुनने वाले भी इमोशनल हो गए। अंतर की कहानी वाकई भावुक कर देने वाली है। बेवफा माशुकाओं को चिढ़ाने के लिए उसने ये चाय स्टॉल खोला है और इसका ये यूनीक नाम रखा है।

सुर्खियों में अंतर गुर्जर

सुर्खियों में अंतर गुर्जर

एमबीए चायवाला, ग्रेजुएट चायवाली की ही तरह ये एम बेवफा चायवाला भी खूब सुर्खियों में है। अंतर ने बताया कि पांच साल पहले किसी रिश्तेदार की शादी में उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई और तभी से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों का रिलेशनशिप दो साल तक चला।

लड़की ने झाड़ दिया पल्ला

लड़की ने झाड़ दिया पल्ला

इसके बाद जब अंतर ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया, तो उसने ये कहकर मना कर दिया कि वो बेरोजगार है। और लड़की ने कहा कि जिस लड़के से उसने सगाई की है, उसके पास सब कुछ है और वो कमाता भी अच्छा है। ऐसा कहकर उसकी गर्लफ्रेंड ने अंतर से पल्ला झाड़ दिया।

धोखा मिलने पर ऐसी हो गई थी हालत

धोखा मिलने पर ऐसी हो गई थी हालत

अंतर की गर्लफ्रेंड ने उससे कहा कि तुम्हारे पास क्या है? इसके बाद प्यार में धोखा खाया अंतर इस गम को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। अंतर ने जोश में आकर खुद को ब्लेड से लहूलुहान भी कर दिया। इसके बाद एक दोस्त ने उसे समझाया कि ऐसा करने से कुछ नहीं होगा। इसके बाद उसने अपनी बेवफा प्रेमिका को चुनौती देने का फैसला लिया।

फिर जाकर खोला टी स्टॉल

फिर जाकर खोला टी स्टॉल

इसके बाद करीब डेढ़ साल बाद इस युवक ने एक टी स्टॉल खोला। इस टी स्टॉल का नाम उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम पर रख दिया। अंतर का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि जब कभी भी दुकान खोलो तो उसका नाम मेरे नाम पर रखना। इसके बाद अंतर ने ये वादा पूरा करते हुए अपने चाय स्टॉल का नाम M से रख दिया। अब प्यार में धोखा खाए अंतर की ये स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+