अमेरिका में पैदा हुआ दो सिर वाला बछड़ा, नाम रखा लकी
नई दिल्ली। अमेरिका के कॅण्टकी में दो सिर वाले बछड़े के पैदा होने के बाद उसे देखने आने वालो की कतार लंबी होती जा रही है। सेंट्रल कॅण्टकी के एक फॉर्म में जब दो सिर वाला बछड़ा पैदा हुआ तो लोगों के बीच उसे देखने को लेकर उत्सुकता जागने लगी।

कैम्बेल्सवैली के स्टेन मैक्बिन को पहले लगा कि गाय ने जुड़वा बछड़े को जन्म दिया है, लेकिन जब बच्चा बाहर आयो तो लगा कि ये कोई साधारण बछड़ा नहीं है। इस बछड़ा की द नाक, दो सिर, 4 कान और दो मुंह है। सबसे खास बात ही ये बछड़ा स्वस्थ है और आराम से चल-फिर रहा है।
मैक्बिन की माने तो दो सिर होने के बावजूद उसे किसी भी काम में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। वो आराम से फर्म में दौड़ सकता है। उनके परिवार की माने तो ऐसा बहुत कम देखा गया है जब दो सिर वाले बछड़े जिंदा रह पाएं हो, लेकिन ये बछड़ा आराम से अपना काम कर रहा है, खा-पी रहा है और स्वस्थ है। मैक्बिन के पत्नी ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पांच साल की बेटी बछड़े को लकी कहती है, क्योंकि ये बछड़ा भाग्यशाली है, तभी जिंदा बच सका है।












Click it and Unblock the Notifications