प्यार या पागलपन: सांप ने पति को काटा, साथ मरने के लिए पति ने पत्नी को काटा, लेकिन...
पति को सांप ने काटा तो पत्नी के साथ मरने के लिए पति ने अपनी पत्नी को काटा, लेकिन पूरी नहीं हुई इच्छा।
पटना। कभी-कभी प्यार पागलपन की हद से गुजर जाता है, ये तो आपने पहले सुना होगा, लेकिन इस प्यार के पागलपन का जो उदाहरण बिहार में देखने को मिला उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शख्स अपनी पत्नी से इतना प्यार करता था कि उसके साथ ही मरना चाहता था।

अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए शख्स ने जो किया उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बिहार के समस्तीपुर के बिरसिंघपुर के शंकर राय को सोते वक्त जहरीले सांप ने काट लिया। शंकर जानता था कि अब वो नहीं बच सकेगा। ऐसे में शंकर की आखिरी इच्छा थी कि वो अपनी पत्नी के साथ मरे। इस इच्छा को पूरा करने के लिए शंकर ने अपनी पत्नी अमीरी देवी की कलाई पर दांत से जोर से काट लिया।
शंकर का कहना था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और इस दुनिया से वे साथ जाना चाहते हैं। दांत काटने की वजह से पति-पत्नी दोनों बेहोश हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया। शंकर की मौत तुरंत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने अमीरी को बचा लिया। डॉक्टरों के मुताबिक अमीरी का इलाज वक्त पर शुरु हो गया इसलिए उसकी जान बच गई, लेकिन शंकर को वो नहीं बचा सके।
अमीरी ने बताया कि उसके पति उससे बहुत प्यार करते थे। उन्होंने मुझे बताया कि वो उसके साथ मरना चाहते हैं और उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और अपने दांत गड़ा दिए. मैने उन्हें यह करने की इजाजत दे दी थी, लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications