बेडरूम में 30 सालों तक पड़ी रही ये बेशकीमती चीज, जब कीमत सामने आई तो सुनकर उड़ गए होश
नई दिल्ली, 06 जून: कई बार लोगों के पास ऐसी बहुमूल्य चीजें घरों में पड़ी रहती हैं। लेकिन उन्हें उनकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं होता है। लंदन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक घर में करीब तीस सालों तक एक मूल्यवान पेंटिग पड़ी रही। लेकिन उस घर के सदस्यों को उस पेटिंग की कीमत का जरा भी अंदाजा नहीं था। बाद में जब घर के सामान को बेचा जा रहा था, तब पता चला कि, उस तस्वीर की कीमत करोड़ों रुपए में है।

30 सालों तक घर में लगी पेंटिग को समझ रहे थे मामूल
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 90 साल के महिला के घर में ये तस्वीर मिली है। इस पेंटिंग की मालिक को तीस साल पहले ये तस्वीरे उनके पिता ने दी थी। जिसे उन्होंने अपने बेडरूम में लगा रखा था। डिमेंशिया की शिकार यह महिला पिछले एक साल से केयर होम में रह रही है। लंदन स्थित ये मकान पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ था। उनके परिवार ने उत्तरी लंदन के एनफील्ड स्थित बंगला को बेचने की सोची।

नीलामी के दौरान दुनिया के सामने आई पेंटिंग
महिला के घरवालों ने इस मकान को बेचकर इलाज के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे थे। जब मकान में मौजूद चीजों के वैल्यूएशन के लिए लोग पहुंचे तो एक शख्स की नजर बेडरूम की दीवार टंगी पेंटिंग पर पहुंची। 16वीं शताब्दी की एक दुर्लभ पेंटिंग थी घर की दीवार पर 30 साल से टंगी हुई थी। इन्हीं लोग में एंटिक सामान की नीलामी करने वाला शख्स भी था। जब उसकी नजर उस पेटिंग पर गई तो वह चौंक गया।

कई सौ साल पुरानी है पेटिंग
इसके बाद उस शख्स ने पेंटिग को अपनी एक अन्य साथी को दिखाई। डावसन ऑक्शनर्स में वैल्यूएशन के प्रमुख टायरेल ने पेंटिंग को देखा। पड़ताल की तो पता चला ये पेंटिंग कोई आम पेंटिंग नहीं है, बल्कि ये 16वीं शताब्दी की एक दुर्लभ कलाकृति Madonna And Child by Filippino Lipp है। माना जाता है कि फिलिपिनो लिप्पी का जन्म 1457 में इटली में हुआ था और वह बॉटलिकेली के छात्र थे। उनके काम में भित्तिचित्र, वेदी के टुकड़े और पेंटिंग शामिल हैं।

नीलामी हुई तो बिकी इतने करोड़ की
उन्होंने इस एंटिक पेंटिंग की ऑनलाइन नीलामी करवाई तो ये 2 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक में बिकी। नीलामीकर्ता पीटर मेसन ने कहा: "हमें पता था कि यह पेटिंग अच्छे दामों में बिकेगी, लेकिन अंतिम कीमत ने हमारे होश उड़ा दिए। यह उम्मीद से अधिक कमाने में सफल रही। मकान मालिक को ये पेंटिंग 30 साल पहले उनके पिता से विरासत में मिली थी। जिसके बाद वह उस घर में तीन दशकों तक एक आम पेटिंग की तरह दीवार पर टंगी रही।












Click it and Unblock the Notifications