उत्तरकाशी टनल के बाहर प्रकट हुए महादेव! VIDEO देखकर लोग बोले- 'अब भोलेनाथ ही करेंगे समाधान'

Uttarkashi Tunne video: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को पिछले कुछ दिनों से बाहर निकालने के काम किया जा रहा है। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद भी अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच ट्विटर पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टनल के बाहर महादेव जैसी आकृति नजर आ रही है। देखते ही देखते क्लिप बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

दरअसल, सिल्क्यारा टनल के मुख्य द्वार पर बाबा बौखनाग देवता का मंदिर है। बताया जा रहा है कि भोलेनाथ की ये आकृति पानी से बनी हुई है, जो मंदिर के ठीक सामने है। ऐसे में लोगों का दावा है कि भगवान भोलेनाथ खुद मजदूरों की रक्षा करने पहुंचे हैं।

Lord Shiva

फिलहाल पानी से बनी भोलेनाथ की ये आकृति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। लोगों का कहना है कि अब भोलेनाथ की संकट का समाधान करेंगे। पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि इतने दिन से मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। अब तो महादेव पर ही भरोसा है।

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में ज्यादा देरी होने पर निराशा भी व्यक्त की। लोगों ने कहा कि इतने दिन से मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। अब भी उम्मीद की किरण दिख पाना मुश्किल है। ऐसे में डर है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। महादेव का ही आसरा है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+