VIDEO: फर्राटेदार बंगाली बोल रही लंदन की डॉक्टर, मरीजों को ठीक करने के लिए सीखी कठिन भाषा

London doctor speaks Bengali: वायरल हो रहे वीडियो में एक विदेशी महिला डॉक्टर फर्राटेदार बंगाली बोल रही है। वीडियो शेयर करने वाले ने महिला को सुपरहीरो बताया क्योंकि उन्होंने अपने मरीजों की जान बचाने के लिए इसे सीखा।

Credit: @HalimaNyomi/Twitter

London doctor speak bengali: भारत में अलग-अलग तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। देश के हर राज्य की अपनी एक बोली है। अन्य देशों की तरह यहां एक ही भाषा नहीं बोली जाती। कई बार विदेशी लोग भी यहां की भाषाओं में काफी दिलचस्पी लेते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है, जिसमें एक लंदन की डॉक्टर बंगाली भाषा इतनी अच्छी तरीके से बोल रही है, मानो वो पश्चिम बंगाल से ही ताल्लुक रखती हो। सोशल मीडिया पर महिला का खूब वायरल हो रहा है और महिला को इस तरह बंगाली बोलता देख लोग उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

फ्लूएंट बंगाली बोल रही महिला

फ्लूएंट बंगाली बोल रही महिला

वायरल वीडियो हालिमा खान नाम की यूजर ने शेयर किया है। इस क्लिप में पूर्वी लंदन के लाइमहाउस में सेवानिवृत्त डॉक्टर अन्ना लिविंगस्टोन को दिखाया गया है। 1 मिनट से भी ज्यादा के इस वीडियो में लिविंगस्टोन के पत्रकारों के साथ महिला को फ्लूएंट बंगाली कहते हुए देखा जा सकता है।

वायरल हुआ वीडियो

हलीमा के अनुसार लिविंगस्टोन नाम की महिला ने 1980 के दशक में इस बात को समझने के लिए बंगाली भाषा सीखी कि उनके मरीज क्या कह रहे थे। क्योंकि उस वक्त मरीजों से इसके अलावा बात करने का तरीका नहीं था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ये सुपरहीरो पूर्वी लंदन के लाइमहाउस में एक रिटायर्ड जीपी हैं।

डॉक्टर को बताया नि:स्वार्थ

डॉक्टर को बताया नि:स्वार्थ

पोस्ट शेयर करने वाली महिला ने कहा कि ये देखने के बाद वो काफी भावुक हो गईं क्योंकि लिविंगस्टोन ने 80 के दशक में अपने रोगियों की भाषा समझने के लिए बंगाली सीखी थी। क्योंकि उस वक्त कोई इंटरप्रेटर्स या फिर ट्रांसलेटर्स जैसा कुछ नहीं था। एक और ट्वीट में हलीमा ने डॉक्टर को एक निस्वार्थ इंसान बताया। उन्होंने उन्हें पुरस्कार देने का भी अनुरोध किया है।

'हमें ऐसे हीरो की जरूरत है'

'हमें ऐसे हीरो की जरूरत है'

हलीमा ने कहा कि ऐसे समय में जहां हर तरफ नेगेटिविटी है, वहां हमें ऐसे कई और हीरो की भी जरूरत है। उनके बंगाली जैसी कठिन भाषा सीखने से कई लोगों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि हमने इस महिला के बारे में कई साल पहले सुना था। अब उन्हें देखने के बाद काफी अच्छा लग रहा है।

Recommended Video

    Brazilian lady reaches Haryana to meet her Indian boyfriend | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+