'सईयां दिल में आना रे' पर थिरकी छोटी सी बच्ची, ऑन पॉइंट एक्सप्रेशन पर फिदा हुए लोग
वायरल हो रहे वीडियो में क्यूट आद्याश्री सईयां दिल में आना रे पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो पर फैंस दिल हार रहे हैं।

कई बच्चे ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाते हैं और देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं। इन बच्चों में टैलेंट नेचुरल होता है और सोशल मीडिया पर इनकी हरकतें भी बेहद क्यूट लगती हैं। डांस इंडिया डांस की पूर्व प्रतियोगी आद्याश्री उपाध्याय एक ऐसा ही नाम है। वैसे तो आद्याश्री ने पहले भी लोगों के दिलों पर अपनी क्यूटनेस से जमकर वार किया है। लेकिन हाल ही में उनका एक नया डांस वीडियो आया है, जो बेहद प्यारा है। 'सइयां दिल में आना रे' पर आद्याश्री इतना प्यारा डांस कर रही हैं कि कोई भी इस वीडियो पर दिल हार बैठेगा।

स्कूल यूनिफॉर्म में थिरकी बच्ची
वीडियो की शुरुआत में छोटी सी आद्याश्री स्कूल यूनिफॉर्म में सइयां दिल में आना रे पर थिरक रही हैं। बच्ची के ऑन पॉइंट एक्सप्रेशन और एनर्जी लेवल तो वाकई में देखने लायक है। डांस स्टेप्स भी बेहद शानदार हैं।
वायरल हुआ वीडियो
ये प्यारा सी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है सइयां दिल में आना रे राजा बोनके आना रे। वीडियो को 16 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। तब इसे नेटिजन्स के ढेरों कमेंट्स मिले थे। अब वीडियो को 5.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं।

लोगों को भायी बच्ची की अदा
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि वह बहुत प्यारी है। उसकी डांस तो कमाल का है। एक ने बच्ची को क्यूटीपाई बताया। यूजर ने कहा कि लव यू अलॉट।
पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
इससे पहले भी आद्याश्री का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वे खुले मैदान में डांस करती हुई नजर आ रही थीं। इस क्लिप में क्यूट आद्याश्री को खुले मैदान में डांस करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में वे हल्की सी बरसात गाने पर प्यारी सी परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications