बड़े प्यार से पक्षियों को दाना खिला रहा छोटा सा बच्चा, VIDEO ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो में बच्चा चॉपस्टिक की मदद से पक्षियों को खाना खिला रहा है। बच्चे की दरियादिली और पक्षियों का उस पर भरोसा देखकर लोग बच्चे के कायल हो रहे हैं।

किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। शायद बच्चे की ऐसे हैं, जिनकी मासूमियत लोगों का दिल जीतने में कभी भी पीछे नहीं हटती। इंटरनेट भी बच्चों की मासूमियत से भरा पड़ा है। छोटे बच्चों के सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने भर से ही आपका दिन बन जाता है। एक बच्चे का ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे ने दिल छू लेने वाला ऐसा काम किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

चॉपस्टिक से खाना खिला रहा बच्चा
दरअसल, वायरल वीडियो में बच्चा चॉप्स्टिक की मदद से पक्षियों को खाना खिलाता हुआ नजर आ रहा है। बच्चा बड़े ही प्यार से ऐसे इन पक्षियों को खाना खिला रहा है, मानो कोई समझदार वयस्क हो। बच्चा बड़े ही धीरज के साथ एक-एक पक्षी को बाउल से निकालकर खाना खिला रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो से बच्चे का दयालुपन साफ नजर आ रहा है। बड़े ही धैर्य के साथ बच्चा एक एक करके छोटी थाली में चॉपस्टिक से पक्षियों को दाना खिला रहा है। पक्षी खुशी से चहक रहे हैं। ये एक ऐसा सीन है, जिसे देखकर कोई भी इसे लूप पर देखना चाहेगा।

वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल
वीडियो शेयर करने के बाद इसने तुरंत लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया। जब उन्होंने ये वीडियो देखा, तो सबका दिल पसीज गया। लोगों ने बच्चे की क्यूट हरकत देखकर कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी। लोगों को बच्चे का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।

लोगों ने दिए कई रिएक्शन
बच्चे का वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा बताया। कुछ लोगों ने कहा कि हर आत्मा में अलग-अलग गुण होते हैं इसलिए उसे आगे बढ़ने दें। किसी ने कहा कि शरीर से नहीं बल्कि आत्मा से अभिमानी बनो।












Click it and Unblock the Notifications