'...सबकी सुनते हो, मेरी भी सुनो मोदी जी', कश्मीरी बच्ची ने PM से क्यों लगाई गुहार? देखें Video
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की एक स्कूली बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची पीएम से अपने स्कूल के मरम्मत की मांग कर रही है।

Kashmiri School girl viral Video: जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में भवनों का निर्माण या फिर मरम्मत एक चुनौती रही है। लेकिन यहां शैक्षणिक भवनों के विकास में खामियां हैरान करने वाली हैं। कठुआ की एक स्कूल की बच्ची ने अपने स्कूल के तस्वीरों वाली वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो पीएम मोदी से अपने स्कूल में बेहतर निर्माण कार्य कराने की अपील कर रही है।
शिक्षा का स्तर सुधारने का दावे राज्य सरकारों की ओर से अक्सर किए जाते हैं। लेकिन सरकारी निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण ना हो पाना या फिर निर्माण की गुणवत्ता में खामी अब आम बात हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua) जिले के एक बदहाल स्कूल की व्यथा एक वायल वीडियो (Viral Video) में देखी जा सकती है।
वीडियो में दिख रही बच्ची कठुआ के लोहाई-मल्हार गांव की रहने वाली है। एक नन्ही बच्ची सीरत नाज पीएम से अपने स्कूल के सही ढंग से निर्माण की मांग कर रही है। वो कहती है कि पीएम जी (PM Modi) मेरे स्कूल का अच्छा और सुंदर सा बनवा दो।
'प्लीज मोदी जी एक अच्छा स्कूल बनवा दो..'
जम्मू की बच्ची ने PM Modi से लगाई गुहार#viralvideo #JammuKashmir pic.twitter.com/hURaA1Pn1t
— News24 (@news24tvchannel) April 14, 2023
वीडियो में सीरत नाज अपने स्कूल की स्थिति दिखाती है। जिसमें स्कूल की फर्श, सीढ़ियां, क्लास रूम की स्थिति दिखाने की कोशिश की गई है। बच्ची ये दिखाना चाहती है कि वो ऐसे स्कूल में पढ़ती है, जहां फर्श तक नहीं है, जमीन पर बैठने से उसके कपड़े गंदे होते हैं और जब वो घर जाती है तो उसे उसकी मां इसके लिए डांटती है।
ये वीडियो 5 मिनट से कम का है। इसे जम्मू-कश्मीर के 'मार्मिक न्यूज' नाम के एक पेज द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है। वीडियो को 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में बच्ची कहती है, "मोदी जी आप सबकी सुनती हो, आज मेरी भी सुनो। मोदी जी ये हमारा स्कूल है। यहां फर्श कितना गंदा हो चुका है। हमें नीचे बैठाया जाता है। पिछले पांच सालों से यहां की स्थिति ऐसी है। प्लीज मैं रिक्वेस्ट करती हूं मेरे लिए अच्छा सा स्कूल बनवा दो। नीचे बैठने से यूनीफार्म गंदा हो जाता है और मम्मा इसके लिए मुझे मारती है।"












Click it and Unblock the Notifications