मोटर साइकिल से आ रहा था युवक तभी सामने आ गया 'शेर', आगे क्‍या हुआ देखिए वीडियो

नई द‍िल्‍ली। शेर नाम में ही इतनी ताकत है कि एक बार अगर कोई मजाक में इसका नाम ले दे तो द‍िल धड़क उठेगा। लेकिन कहीं अगर वो सामने आ जाए तब तो बस पूछिए ही मत। ऐसे में घिग्‍धी बंधना और सिट्टी-पिट्टी गुम होना तय समझें। पर गुजरात में तो लोग आए दिन शेरों से सामना करते रहते हैं। उसकी वजह यहां के घने जंगल हैं। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से चल रहा है जहां शेर और इंसान आमने सामने आ गए। लेकिन कहते हैं न कि जब तक शेर भूखा नहीं होता हमला नहीं करता। पर क्‍या सच में ऐसा हुआ।

मोटर साइकिल से आ रहा था युवक तभी सामने आ गया शेर

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मोटरसवार कहीं जा रहा है और उसे रास्‍ते में पानी पीता हुआ बब्‍बर शेर म‍िल जाता है। पानी पीकर शेर जैसे ही पीछे मुड़ता है। बाइक सवार के पसीने छूट जाते हैं।जैसे ही बब्‍बर शेर पानी पीकर चलता है उसकी नजर फर्राटें भरते बाइक सवार पर गई। एक पल तो उसे लगता है कि शेर उस पर हमला कर देगा। वह मोटरसाइकिल को पहले तो खूब देखता है बाद में बिना कुछ बोले जंगल की ओर चला जाता है।

शेर का पेट भरा हुआ था और उसे उस बाइक सवार पर कोई दिलचस्‍पी दिखाई न हीं दी। हालांकि गिर के लोगों का कहना है क‍ि आसपास रहने वाले लोग इसके आदी हो चुके हैं और यहां के जंगली जानवर भी अब इंसानों के साथ रहना सीख चुके हैं. जाहिर सी बात जो भी इस वीडियो को पहली बार देखेगा सनसनी में आ जाएगा। क्‍योंक‍ि शेर को हमला करने में बमुश्किल आठ से दस सेकेंड का समय लगता है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसको साेश्‍ाली ख्‍ाूब पसंद भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+