VIDEO: शख्‍स को छेड़खानी करना पड़ा भारी, पिंजरे में बंद शेर चबा गया पूरी उंगली, देखें दर्दनाक नजारा

चिडि़याघर के पिंजरे में बंद शेर से एक शख्‍स छेड़खानी कर रहा था तभी उसकी उंगली शेर ने अपने जबड़े में दबोच ली।

Lion Attacks Man In Zoo,

Lion Attacks Man In Zoo: शेर जंगल में हो या फिर किसी चिडि़याघर की चाहरदीवारी के पिंजरे में बंद हो वो राजा ही रहता है। पिंजरे में बंद होने पर भी उसको अगर शिकार मिल जाए तो उसे वो अपनी ताकत से कच्‍चा चबा जाता है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिंजरे में शेर ने मसकरी करने वाले शख्‍स को ऐसा सबक सिखाया कि उसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

पिंजरे में बंद शेर से शख्‍स करता है छेड़खानी

पिंजरे में बंद शेर से शख्‍स करता है छेड़खानी

दरअसल, ये वीडियो एक चिडि़याघर का है जहां पर एक दर्शक शेर के बड़ो में के बाहर पहुंचता हैं, पिंजरे में बंद शेर को कमजोर समझ कर वो उसके साथ ऐसी हरकत कर बैठता जो शेर को नगवार गुजराती है और शेर उस पर आग बबूला होकर उसे खौफनाक सबक सिखाता है।

शख्‍स के पिंजरे में डाल दी उंगली और फिर...

शख्‍स के पिंजरे में डाल दी उंगली और फिर...

ये शख्‍स पिंजरे में बंद शेर को पहले उंगली दिखा रहा था और उसे छेड़ रहा था और सोच रहा था कि पिंजरे में बंद शेर उसका क्‍या बिगाड़ लेगा लेकिन चंद मिनट में जब युवक ने शेर के पिंजरे में उंगली डाली वैसे ही शेर ने उसउ उसकी उंगली को मुंह से पकड़ लिया। उस शख्‍स ने अपनी उंगली छुडान में पूरी जी जान लगा दी लेकिन वो शेर को हरा नहीं सकाफ

शख्‍स उंगली छुड़ाने के लिए लगा देता है पूरा दम

शख्‍स उंगली छुड़ाने के लिए लगा देता है पूरा दम

शख्‍स को ये पता नहीं था कि शेर के साथ मजाक करना उसे इतना भारी पड़ेेगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर ने अपने शिकारी दांतों के बीच शख्‍स की उंगली को मजबूती से पकड़ लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर से शख्‍स अपनी उंगली छुड़ाने के लिए पिंजरे पर पैर रखकर पूरा जोर लगाता है वहीं अंदर से शेर भी अपना पैर जाल पर जोरों से जमाकर पूरी ताकत लगाता नजर आ रहा है कि कहीं उसका शिकार उससे छूट ना जाए।

उंगली चबा जाता है शेर

उंगली चबा जाता है शेर

आखिकार शेर शख्‍स की एक उंगली को चबा डाला। शख्‍स को शेर के साथ की गई छेड़खानी का खामियाजा अपनी उंगली गवां कर चुकाना पड़1ााद्य। वीडियो में शख्‍स दर्द से चीखता-चिल्‍लाता भी नजर आ रहा है।

शख्‍स पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं लोग

वहीं सोशल मीडिया पर Extinction.animale नाम के ट्विटर हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया जिसको देखकर लोग शेर को छेड़ने वाले शख्‍स पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि जंगल के राजा ने बि‍लकुल सही सबक सिखाया। वहीं कुछ लोगों को जू घूमने आए शख्‍स तरस आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+