रात के अंधेरे में घर में घुस रहा था तेंदुआ, लेकिन कुत्ते से हुई लड़ाई और फिर हुआ कुछ ऐसा..., देखें VIDEO

रात के अंधेरे में घर में घुस रहा था तेंदुआ, लेकिन कुत्ते से हुई लड़ाई और फिर हुआ कुछ ऐसा..., देखें VIDEO

तेंदुए और कुत्ते की लड़ाई में कौन जीतेगा...? जाहिर सी बात है कि तेंदुआ ना सिर्फ जीतेगा बल्कि वो कुत्ते का आखिरी दिन भी हो सकता है। लेकिन हर बार ऐसा संभंव नहीं है। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने तेंदुए को खदेड़ दिया है।

ये वीडियो महाराष्ट्र के अहमदनगर का बताया जा रहा है। असल में अहमदनगर में एक आवासीय संपत्ति के गेट पर कुत्ता रखवाली कर रहा था, जब उसने रात को एक तेंदुए को आते देखा। कुत्ते ने तेंदुए को ऐसा डराया कि वो भाग गया।

Leopard Dog

ये घटना के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता घर के बाहर रात को आराम से सो रहा है। तभी झाड़ियों में से एक तेंदुआ आया और घर में घुसने की कोशिश करने लगा। तभी उसका कुत्ते से हो गया। तेंदुए ने कुत्ते पर झपटा मारा लेकिन कुत्ते ने ऐसा भौंका और डराया कि वह वापस चला गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आमने-सामने होने के बाद तेंदुआ मुड़ने से पहले पीछे हटता है और आखिर में घर के बाहर झाड़ियों में भाग जाता है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। वीडियो पर पांच लाख से ज्यादा व्यूज हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''कुत्ता सोच रहा होगा, चलो आज तो कैसे भी जान बच गई।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जादू हो गया ये तो जादू हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''सौभाग्य से तेंदुआ चौंक गया और चला गया। नहीं तो कुत्ते का आखिरी दिन होता।''

कर्नाटक में घटी थी ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले इस साल जनवरी में इसी तरह की एक घटना कर्नाटक के रामनगर में हुई थी। कर्नाटक के रामनगर में एक तेंदुए को एक पालतू कुत्ते पर हमला करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। पूरी घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उस वक्त भी तेंदुआ भाग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+