Watch Video: 7 फीट ऊंचे गेट को पार कर तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर किया हमला, देखें आगे क्या हुआ?
नई दिल्ली, 25 दिसंबर। सोशल मीडिया पर तेंदुए के आंतक के कई खौफनाक वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक डरावना वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदुआ आधी रात करीब 7 फीट ऊंचे गेट को पार कर घर के परिसर में कुत्ते पर हमला किया। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सोशल मीडिया पर अब यह भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी प्रवीन कासवान ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

7 फीट ऊंचे गेट को एक छलांग ने पार किया
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की क्लिप में घर के अंदर गेट के सामने एक पालतू कुत्ता खड़ा दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कुत्ता किस पर भौंक रहा है। तभी कुत्ता डर के मारे पीछे हट जाता है और करीब 7 फीट ऊंचे गेट को एक ही छलांग में पार कर घर के परिसर में घुस जाता है। कुछ देर इंतजार के बाद तेंदुआ उसी कुत्ते को गर्दन से पकड़कर एक ही छलांग में सुरक्षा दीवार को पार कर अंधेरे में गायब हो जाता है।

तेंदुए को देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो देख लोग दंग रह गए, कई लोगों ने कमेंट कर कुत्ते के लिए सहानुभूति जताई है। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो इस बात से नाराज थे कि मकान मालिक ने कुत्ते को घर के अंदर नहीं लिया। वीडियो शेयर कर प्रवीन कासवान ने कैप्शन में लिखा, 'तेंदुए को देखें, उसने कुत्ते को बचने का मौका नहीं दिया।' गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में तेंदुए अक्सर पालतू जानवरों का शिकार करते हैं, यह घटना अब बढ़ती जा रही है।

कुत्तों को बचाने के लिए ये निकाला ये जुगाड़
इसलिए स्थानीय लोग अपने पालतू जानवरों के गले में लोहे का कॉलर बांधते हैं, जिससे कभी-कभी उनकी जान बच जाती है। साथ ही कई क्षेत्रों में आवारा कुत्ते, तेंदुओं के लिए बड़ी परेशानी हैं। 26 सेकेंड का यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 60,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 2,500 से अधिक लाइक्स हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पालतू जानवरों के मालिकों के लिए यह काफी दुख की बात है। यह उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान है।' एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'इस तरह आपका सबसे अच्छा दोस्त आपको चाय टपरी ले जाता है।' एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हॉट डॉग्स तेंदुओं का पसंदीदा भोजन है।' वहीं सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने कुत्ते की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: Video: जयपुर की पॉश कॉलोनी में घुसा खूंखार तेंदुआ, करीब 3 घंटे तक लोगों के घरों की छत पर घूमता रहा












Click it and Unblock the Notifications