ये है वो बहादुर मां जो तेंदुए के मुंह से छीन लाई अपना बच्चा

एक मां ने अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। उसने तेंदुए के मुंह से अपने बेटो को बचा लिया।

नई दिल्ली। मां अपने बच्चों के लिए खुद की परवाह किए बिना उनकी जिंदगी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। मुंबई के पास चीफा स्थित एक गांव में रहने वाली एक मां ने अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। उसने तेंदुए के मुंह से अपने बेटो को बचा लिया।

 A Leopard Almost Snatched Her Three-Year-Old Away, But This Brave Mother Fought It Off

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल की प्रमीला रिंजाद जब घर के पीछे शौचायल के लिए गई तो उसका तीन साल का बेटा भी उसके पीछे-पीछे आने लगा। बच्चे को अकेला देख झाड़ियों के पीछे छिपे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन प्रमीला ने जैसे ही देखा कि तेंदुए ने उसके बेटे पर हमला कर दिया है तो उसने बिना कुछ सोचे समझे तेंदुए को घेर लिया और उसके मुंह से बेटे को छीनने लगे। प्रमिला जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने

तेंदुए ने जैसे ही इंसानों को आते देखा बच्चे को छोड़कर वहां से फरार हो गया। बच्चे को फौरन आरे हॉस्पिटल में ले जाया गया। बाद में उसे बाला साहेब ठाकरे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे दो टांके लगाए गए और फिर छोड़ दिया गया। इस घना के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए है। वहीं इस घटना पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर तेंदुए इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन ये रेयर मामला है। हो सकता है अंधेरे में तेंदुए ने बच्चे को कोई छोटा जानवर समझ कर हमला किया होगा। वहीं विभाग ने इस मामले में मुआवजे की बातच कही है और घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+