बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाले चूहे को मिला गोल्ड मेडल, 7 साल के करियर में नष्ट किए 39 लैंडमाइंस
नई दिल्ली। किसी इंसान को उसके द्वारा किए गए महान कार्य के लिए मेडल से सम्मानित किया जाना आम बात है, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि एक चूहे को लोगों की जान बचाने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया हो। जी हां, ब्रिटेन से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां वेटनरी चैरिटी करने वाली संस्था पीडीएसए ने एक अफ्रीकी चूहे 'मगावा' को 'बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण' को लेकर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।

एपीओपीओ द्वारा प्रशिक्षित किया गया है चूहा
लोगों की सुरक्षा में अहम योगदान निभाने वाले जानवरों में अब चूहे 'मगावा' ने अब अपनी मंडली का भी नाम शामिल कर लिया है। बता दें कि बेल्जियम में पंजीकृत चैरिटी संस्था एपीओपीओ द्वारा प्रशिक्षित मगावा ने कंबोडिया में 39 बारूदी सुरंगों और 28 विस्फोटकों का पता लगाया। इस अवॉर्ड से अभी कुल 30 पशुओं को सम्मानित किया जा चुका है जिसमें से मगावा पहला चूहा है। मगावा को हीरो रैट के खिताब से भी नवाजा गया है।

विरोधी गुटों द्वारा बिछाई जाती है लैंडमाइंस
मगावा को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है, कंबोडिया में लैंडमाइंस को खोजकर नष्ट करने के लिए मगावा चूहे की अनोखी काबिलियत का इस्तेमाल किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल कंबोडिया में विरोधी गुटों द्वारा जमीन में बिछाई गई लैंडमाइंस के चलते बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं, कई गंभीर रूप से जख्मी या दिव्यांग भी हो जाते हैं।

सात साल में 39 लैंडमाइंस का पता लगाया
ऐसे में यहां की लैंडमाइंस और विस्फोटकों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित चूहे मगावा को काम पर लगाया गया था। यह चूहा लैंडमाइंस का पता लगाने और विस्फोटकों को पूरी तरह से नष्ट किए जाने के लिए ट्रेंड किया गया है। सामान्य चूहे की तुलना में मगावा चूहा काफी बड़ा और भारी है। मगावा ने अपने सात साल के कार्यकाल में 39 लैंडमाइंस का पता लगाया और उन्हें नष्ट किया।

28 बार विस्फोटकों का पता लगाकर किया नष्ट
इसके अलावा मगावा ने सात साल में 28 बार विस्फोटकों की पहचान कर उन्हें फटने से पहले ही नष्ट किया है। इस दौरान मगावा ने लाखों लोगों की जिंदगियां बचाईं। जानकारी के मुताबिक अतुलनीय कार्य करने वाले जानवरों को ब्रिटिश वेटेरिनरी चैरिटी संस्था पीपल्स डिस्पेंसी फॉर सिक एनीमल्स (पीडीसीए) की ओर से यह अवॉर्ड दिया जाता है।

एनीमल अवॉर्ड में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड
मगावा को सम्मानित किए गए कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीडीसीए के डायरेक्टर जैन मैकलागलिन ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, मगावा एक हीरो रैट है। समाज को सुरक्षित रखने के उसके समर्पण ने यह साबित किया है कि वह गोल्ड मेडल का हकदार है। उन्होंने कहा कि एनीमल अवॉर्ड में यह सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। मगावा से पहले यह अवार्ड कई बहादुर डॉग और कबूतरों को दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: गली क्रिकेट खेल रहे डॉग ने हवा में उछलकर लपका 'सुपर कैच', हैरान रह गए देखने वाले
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications