Viral Video: गली क्रिकेट खेल रहे डॉग ने हवा में उछलकर लपका 'सुपर कैच', हैरान रह गए देखने वाले

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का बुखार इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कोरोना संकट के बावजूद आईपीएल के रोमांच में कोई कमी नहीं है, जो स्टेडियम में मैच का लुत्फ नहीं उठा पा रहे, वो दर्शक रोजाना शाम 7.30 बजे से अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक कर बैठ जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गली क्रिकेट का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

डॉग्स पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार

डॉग्स पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार

इंस्टाग्राम पर लोगों का दिल जीत रहे वायरल वीडियो की दिलचस्प बात यह है कि यह गली क्रिकेट इंसानों और कुत्तों के बीच खेला गया। वीडियो को अब तक 10 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'बिलकुल एलिमेंट्री' नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में लाल रंग के टी-शर्ट पहने कई डॉग्स को देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत एक शख्स से होती है जो गेंदबाजी करने के लिए तैयार है।

हवा में उछलकर किया कैच

हवा में उछलकर किया कैच

वीडियो देखने पर मालूम होता है कि कुत्तों को फिल्डिंग के स्थान पर लगाया गया है जबकि युवक बल्लेबाजी कर रहा है। इसके बाद बैट्समैन जोर से बल्ला घुमाता है और बॉल हवा नें उछल जाती है। इस बीच एक कुत्ता बिना कोई गलती किए हवा में उछलकर बॉल को अपने मुंह से कैच कर लेता है। कुत्ते की इस फिल्डिंग को देख हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले सुपर कैच

सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले सुपर कैच

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स उस डॉग की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस आईपीएल सीजन आप किस रंग की जर्सी को सपोर्ट कर रहे हैं? चार दिन पहले फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इसे 10.4 मिलियन व्यूज और लगभग 4 लाख 'लाइक्स' मिल चुके हैं। यूजर्स ने कुत्ते की फिल्डिंग की तारीख करते हुए 'सुपर कैच' बताया है।

मुसीबत में फंसे बंदर की कुत्ते ने की मदद

कुत्तों से संबंधित एक वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें एक बंदर की मदद करते हुए डॉग वायरल हो गया था। इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक लकड़ी के गोल सुराख में एक बंदर का बच्‍चा फंस जाता है और वो बहुत कोशिश करके भी अपने आप को उससे बाहर नहीं निकाल पाता है। बंदर अपने को लकड़ी के बीच से निकालने के लिए पूरा जोर लगाते हुए थक जाता है लेकिन कामयाब नहीं होता है।

दांत से पकड़कर निकाला बाहर

इसके कुछ देर बाद मुसीबत में फंसे बंदर के बच्‍चे को एक कुत्‍ता आकर मदद करके उसे उस लकड़ी से बाहर निकालता है। कुत्ते ने उसे अपने दांत से बड़ी साव‍धानी से पकड़ते हुए बाहर निकाला। इस वीडियो में आप देख सकते है कि लकड़ी से बाहर निकलने के बाद बंदर का बच्‍चा कूदकर एक छोटे से केले के पेड़ पर चढ़ जाता है और उसको बचाने वाला कुत्‍ता नीचे खड़ा कुत्ता उसे ऐसे देखकर निश्चिंत होना चाह रहा था कि बंदर का बच्‍चा पेड़ से बाहर निकलने के बाद ठीक है कि नहीं?

यह भी पढ़ें: Video: वफा-प्यार या दोस्ती: मालिक ने नदी में कूद कर दे दी जान, 4 दिन तक पुल पर इंतजार करता रहा कुत्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+