'कोझिकोड के मर्द को लगा उसके पेट में हैं 6 माह का बच्चा'
कोझिकोड। यहां एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, यहां के एक 52 साल के पुरूष को अचानक से महसूस होने लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं, उसके पेट में बच्चे की हलचल हो रही है और उसके पेट और उदर का आकार बढ़ रहा है।
जिसके कारण वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया क्योंकि मर्द तो कभी प्रेग्नेंट नहीं होता इसी परेशानी से निजात पाने के लिए वो डॉ़क्टरों के पास पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पाया कि वो उसे डिलूशन (भ्रम) हो गया है जिसके मुताबिक वो अपने पेट में बच्चे की कल्पना कर रहा है, उसे लग रहा है कि उसे 6 महीने का गर्भ है और उसकी ये सोच उसकी समझ पर हावी है।
हालांकि काउंसलिंग और मेडिकल दवाईयों की मदद से वो इंसान अब बीमारी पर विजय प्राप्त कर चुका है लेकिन इस तरह के भ्रम के कारण वो कोझिकोड समेत पूरे इंटरनेट जगत पर सुर्खियां बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications