एक साथ 5 बच्चों को जन्म देगी ये महिला, इंटरनेट पर हुई वायरल
पर्थ। दुनिया अजीब लोगों से भरी पड़ी है, क्या आपने आज तक सुना है कि कोई महिला एक साथ पांच बच्चों को जन्म दे सकती है, नहीं ना, लेकिन ऐसा अब सच में होने जा रहा है, आस्ट्रेलिया के पर्थ में।
जहां पर किम टूसी एक साथ पांच बच्चों को जन्म देने जा रही हैं, उन्हें इस बात का पता तब चला जब गर्भवती होने के बात की पुष्टि के लिए डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गईं थी। डाक्टर भी किम की इस बात से काफी हैरान हैं, फिलहाल किम के गर्भ को 29 सप्ताह हो गये हैं और वो बहुत जल्द पांच स्वस्थ बच्चों को जन्म देने जा रही हैं।
This absolutely stunning woman (or shall I say goddess??) is expecting not one, but FIVE babies. Yes, you read that...
Posted by Erin Elizabeth Photography on Tuesday, January 19, 2016
किम को अपने बच्चों के लिए खास डाइट चार्ट को फॉलो कर रही हैं क्योंकि 5 बच्चों को एक दिन में 6000 किलोरीज की जरूरत है। किम अपने गर्भ से जुड़ी हर बात अपने ब्लॉग पर शेयर कर रही हैं जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि किम की उम्र 26 साल है और वो पहले से ही दो बेटियों की मां है।













Click it and Unblock the Notifications