स्लिम दिखने के लिए 6 महीनों से सिर्फ 3 चम्मच चावल खा रही है ये एक्ट्रेस
स्लिम दिखने के लिए ये एक्ट्रेस पिछले 6 महीनों से सिर्फ 3 चम्मच चावल खा रही है।
नई दिल्ली। लोग पतले होने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। खासकर जो लोग मॉडलिंग, एक्टिंग जैसी फिल्ड से हैं उन्हें अपने फिगर का खास ख्याल रखना होता है। अपने फिगर को बनाए रखने के लिए वो अपने खान-पान का खास ख्याल रखती है। दक्षिण कोरिया की एक एक्ट्रेस ने तो हद ही कर दी।

एक्ट्रेस ने अपना फिगर मेटेंन करने के लिए सब खाना-पीना छोड़ दिया और सिर्फ 3 चम्मच चावल खा रही है। दक्षिण कोरिया की अभिनेत्री ली ते इम के ऊपर पतले होने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वो स्लिम होने के लिए पिछले 6 महीनों से हर दिन केवल 3 टी-स्पून चावल ही खा रही हैं।
खुद ली ने अप ने फिटनेस का ये तरीका अपने फैंस और मीडिया से शेयर किया है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली ली ते इम ने बताया कि एक फोटोशूट के दौरान उन्हें लगा कि वो मोटी हो रही है। इसलिए उन्होंने सामान्य खाना-पीना छोड़ दिया और रोजाना सिर्फ 3 चम्मत चावल खाना शुरू कर दिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्होंने 6 महीने में अपना फिगर पा लिया है।
इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती का राज तीन चम्मच चावल बताया। लेकिन उसने ये भी कहा कि वो नेचुरल चीजें ज्यादा खाती है, इसलिए उसकी खूबसूरती बरकरार है। ली अपने फिगर के साथ-साथ हेल्थ प्रमोशन के लिए जानी-जाती है।












Click it and Unblock the Notifications