First Human Kiss: 4500 साल पहले इंसानों के बीच हुई थी KISS, जानिये वैज्ञानिकों ने कैसे खोजा ये रहस्य
First Human Kiss: इतिहास के पन्ने कई बार खुलते हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार ऐसा कुछ हो जाता है, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक खबर हाल ही में इंसानों के बीच पहली KISS को लेकर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, इंसानों के बीच सबसे पहली किस 4,500 साल पहले हुई थी। इस बात का सबूत भी सामने आया है। जर्नल साइंस में पब्लिश्ड एक स्टडी के मुताबिक, इसकी खोज प्रारंभिक मेसोपोटामिया समाज में एक ऐसे सबूत की तरफ इशारा करता है, जो 2,500 ईसा पूर्व के प्राचीन ग्रंथों में दर्ज है।

स्टडी ने इस बात के सबूत भी दिए हैं कि किस के चलते मुंह के छाले जैसी बीमारियों की भी शुरुआत भी हुई थी। शोध में ये बात भी पता चली कि इस बात का पहला सबूत 1500 ईसा पूर्व का प्राचीन भारत का था। मगर नए अध्ययनों और प्राचीन मेसोपोटामिया ग्रंथों से पता चलना कि ये मध्य पूर्व में एक रोमांटिक प्रथा थी।

मेसोपोटामिया विश्वविद्यालय में मेसोपोटामिया में चिकित्सा के इतिहास के एक्सपर्ट डॉक्टर ट्रॉल्स पंक अर्बोल ने बताया कि पुराने मेसोपोटामिया में लोगों ने मिट्टी की गोलियों पर न्यूनिफॉर्म लिपि में लिखा हुआ था। इसमें साफ उदाहरण हैं कि चुंबन को प्राचीन काल में रोमांटिक अंतरंगता का एक खास हिस्सा माना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications