जानिए दवाओं की एक्सपायरी को लेकर अहम जानकारी, क्या सच में खराब हो जाती हैं दवाइयां

नई दिल्ली। आमतौर पर हम सभी जब भी दवा खरीदने जाते हैं तो उस दवा की मैनुफेक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट दोनों ही देखते हैं। क्योंकि हम सभी मानते हैं कि जो दवा एक्सपायर हो जाती है वह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। लेकिन हममें से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिनको सही मायने में यह नहीं पता होगा कि दवा की एक्सपायरी का मतलब क्या होता है और एक्सपायरी के बाद उसे इस्तेमाल करना सही है या बिल्कुल गलत।

जानिये एक्सपायरी का अर्थ

जानिये एक्सपायरी का अर्थ

इसलिए सबसे पहले आप ये जान लिजिए की किसी दवा के एक्सपायर होने का क्या अर्थ है। आप कोई भी दवा खरीदें या स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ कोई भी सामान, आपको उसमें दो तारीखें नजर आएंगी। पहली उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट मतलब वह तारीख जिस दिन दवा बनी थी और एक्सपायरी डेट यानी कि वह तारीख जिसके बाद से इस दवा के प्रभाव की गारंटी उसे बनाने वाली कंपनी नहीं लेगी।

जानिये क्यों खराब होने लगती हैं दवाएं

जानिये क्यों खराब होने लगती हैं दवाएं

दरअसल, दवाएं किसी किस्म का केमिकल होती हैं। सभी केमिकल पदार्थों की यह विशेषता है कि समय बीतने के साथ उनका असर बदल जाता है। ऐसा ही दवाओं के साथ भी होता है। हवा, नमी, गर्मी इत्यादि के चलते कई बार समय बीतने के साथ दवाओं की प्रभावशीलता धीरे-धीरे घटने लगती हैं। इसी वजह से इसके साइड-इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए दवा बनाने वाली सभी कंपनियां अपने उत्पादों पर उनकी उपयोगिता खत्म होने की एक निर्धारित तारीख डाल देती हैं। ताकि किसी तरह की कोई कानूनी दिक्कत ना हो।

साल 2001 में की गई थी जांच

साल 2001 में की गई थी जांच

साल 2001 में अमेरिका के मेडिकल संगठन ने एक जांच की। उन्होंने 122 अलग-अलग दवाइयों के 3000 बैच लिए और उनकी स्थिरता को जांचा। इस स्थिरता के आधार पर एएमए ने करीब 88 फीसदी दवाइयों की एक्सपायरी डेट करीब 66 महीने तक आगे बढ़ा दी। इसका मतलब यह है कि अधिकतर दवाओं के कार्य करने की क्षमता उनपर छपी हुई एक्सपायरी डेट से बहुत अधिक होती हैं।

डॉक्टर की सलाह पर खाएं दवा

डॉक्टर की सलाह पर खाएं दवा

कई बार हम इंटरनेट पर पढ़कर खुद को डॉक्टर के बराबर समझने लगते हैं और बीमारी से जुड़े फैसले भी खुद ही लेने लगते हैं। लेकिन अगर आपको किसी भी दवा हो लेकर थोड़ा भी शक हो रहा हो, तो बेहतर होगा उसे फेंक ही दें। इससे पैसों का नुकसान भले ही होगा लेकिन आपकी और आपसे जुड़े लोगों की तबियत दुरुस्त रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+