क्या आपने देखी ढाई फीट की गोल्डन मिल्क गाय? देखने के लिए किसान के घर जुट रही भीड़

Punganur cow: आमतौर पर गाय का दूध सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। गाय के दूध में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सेहते के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बच्चा पैदा होता है तो भी मां के सिवा एक गाय ही है, जिसका दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। मगर गाय में भी कई तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं, जो हर लिहाज से बेहद अलग होती हैं। आज ऐसी ही एक प्रजाति के बारे में हम बात करने जा रहे हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं लगती।

हम बात कर रहे हैं कि पुंगनूर गाय की। जिसका नाम ही मध्य प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर पर पड़ा है। क्या आपने किसी गोल्डन मिल्क देने वाली गाय के बारे में सुना है? अगर नहीं तो ये खबर आप ही के लिए है। जी हां! पुंगनूर गाय के मिल्क को गोल्डन कहा जाता है।

Punganur cow

सफेद और भूरे रंग की दिखने वाली इस गाय का माथा चौड़ा और कान काफी छोटे होते हैं। आमतौर पर गाय जैसा इनका शरीर नहीं होता। ये देखने में काफी अलग दिखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आम गायों की तरह पुंगनूर गाय ज्यादा ऊंची नहीं होती बल्कि इसकी ऊंचाई महज 2.5 से 3 फीट तक हो सकती है।

इस गाय का वजन 105 से लेकर 200 किलो तक हो सकता है। पुराणों में भी इन गायों का जिक्र मिलता है। इनके दूध में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। खास बात है कि इस गाय के दूध में आमतौर पर मिलने वाले दूध से ज्यादा फैट पाया जाता है। पुंगनूर गाय के दूध में 8 प्रतिशत तक फैट होता है।

इस गाय के मूत्र में भी कई सारे गुण पाए जाते हैं। किसान इसके मूत्र का इस्तेमाल फसलों पर छिड़काव के लिए भी करते हैं। कई बैक्टीरियल गुण इसके मूत्र में मिलते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक किसान संजीव खंडेलवाल ने पुंगनूर गाय की जोड़ी खरीदी तो लोग दूर दूर से इन्हें देखने के लिए पहुंचे।

किसान ने बताया कि ये गाय अब 2 लीटर तक दूध देने लगी हैं। इसके दूध को गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है क्योंकि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+