3000 सांपों ने काटा फिर भी नहीं मानते हार, अब King Cobra Kiss वाली डेयरिंग ! VIDEO वायरल
King Cobra Kiss करते सांप विशेषज्ञ वावा सुरेश की वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स रोमांचित हो उठे। King cobra kiss viral video Vava Suresh snake expert
King Cobra Kiss करने की बात डेयरिंग यानी दुस्साहस से अधिक मौत को दावत देने जैसी बात लगती है। हालांकि, सांपों के एक्सपर्ट की पहचान रखने वाले वावा सुरेश की वायरल वीडियो देखने वालों के शरीर में सिहरन पैदा करती है। किंग कोबरा को सिर पर किस करते वावा सुरेश की वीडियो इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रही है। वायरल वीडियो पर कमेंट्स में लोगों ने खौफजदा होने की बात कबूल भी की है।

सांप को चूमने के लिए उसका पीछा
सांप विशेषज्ञ वावा सुरेश दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा को सिर पर चूमते देखे गए हैं। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर सौरभ जाधव ने ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में Vava Suresh सांप को चूमने के लिए उसका पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।

सुरेश वन्यजीव संरक्षणवादी और सांप विशेषज्ञ
थोड़ी देर बाद Vava Suresh सफलतापूर्वक किंग कोबरा के सिर पर किस करते दिखे। वीडियो कैप्शन में जाधव ने बताया कि सांप विशेषज्ञ वावा सुरेश वन्यजीव संरक्षणवादी और एक सांप विशेषज्ञ हैं। सांपों को संभालने और बचाने के लिए लोकप्रिय वावा सुरेश और किंग कोबरा किस पर न्यूज़मिनट की रिपोर्ट के अनुसार वावा को सर्पदंश का भी शिकार होना पड़ा है।

3,000 से अधिक बार सांपों ने काटा
सांप के काटने के बावजूद Vava Suresh अब तक 38,000 से अधिक सांपों को पकड़ चुके हैं। 3,000 से अधिक बार सांपों ने वावा सुरेश पर अटैक भी किया है। हजारों सर्पदंश के बावजूद वावा सांपों से दूर नहीं भागते और इस बार उन्होंने किंग कोबरा को किस करने का दुस्साहसी कारनामा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

प्यारा लेकिन बहुत जोखिम भरा
King Cobra Kiss की वीडियो इंस्टाग्राम पर 2 दिन पहले पोस्ट की गई थी। इसे 13,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कई रोचक कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "हे भगवान, यह जोखिम भरा है।" एक अन्य ने कहा, "ओह, मुझे वह पसंद है। लेकिन यह बहुत जोखिम भरा है।" एक यूजर ने टिप्पणी में स्नेक लवर Vava Suresh से प्यार करने की अपील की।
नीचे देखें Vava Suresh की वायरल वीडियो-

असहज सांप ने हमला किया
Vava Suresh की वायरल वीडियो से इतर कर्नाटक में एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो गया। वीडियो में किंग कोबरा को बचाने के बाद उसके सिर पर किस करने की कोशिश करते आदमी को सांप ने होंठ पर काट लिया था। घटना शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के बोम्मनकट्टे में हुई थी।

आदमी को सांप ने होंठ पर काटा
30 सेकेंड की इस वायरल वीडियो क्लिप में आदमी सांप को चूमने की कोशिश कर रहा होता है। सांप असहज महसूस करने के कारण आक्रामक हो जाता है और अचानक पीछे मुड़कर होठ पर काट लेता है। थोड़ी देर बाद आसपास मौजूद अन्य लोग सांप को पकड़ने की कोशिश करते दिखे, लेकिन सांप भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications