खतरों के खिलाड़ी: मछली आएगी हाथ, या फिर जाएगी जान! टेंशन नहीं, जंगल में चलता है इन्हीं का सिक्का
पानी के तेज बहाव के बीच ओरेंगटन की मस्ती की तस्वीर हैरान करने वाली हैं। डंडे के सहारे जलीय जीवों को छेड़ रहा है।

Orangutan Catches Fish: कई बार बंदर और ओरेंगटन के बीच हम अंतर नहीं कर पाते। ओरेंग्टन यानी वानरों की इंटेलेक्चुअल पॉवर इंसानों के करीब होती है। हाल में शूट की गई एक तस्वीर में इसकी एक झलक देखी गई है। जब टहनियों के सहारे के खुद की शरीर को बैलेंस करते हुए एक ओरेंग्टन कैसे डंडे के सहारे पानी में किसी जीव की तलाश में है।
वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि वानर (Orangutan) मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था। पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाज होने के बावजूद ये वन्य जीव अपने भोजन के प्रबंध में एक बड़े खतरे से खेल रहा है। ये तस्वीर वन विभाग अधिकारी आईएफएस प्रवीण कस्वां ने अपने ट्वीटर अकाउंट @Parveen Kaswan पर शेयर किया है।
वन विभाग के अधिकारी ने इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "इंटेलिजेंस लेवल !! एक नर ओरंगुटान लटकती हुई शाखाओं से चिपककर पानी में एक डंडे को सहारे मछली को भगाने कोशिश करता है। वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इमेज बोर्नियो में काजा द्वीप पर ली गई थी।"
Intelligence level !! A male #orangutan, clinging precariously to overhanging branches, flails the water with a pole, trying desperately to spear a passing fish. World exclusive image was taken in Borneo on the island of Kaja. Courtesy; Gerd Schuster. pic.twitter.com/AHSchmv6fh
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 18, 2020
वन्य जीव जंगलों में बिना किसी सुविधाओं के जीवन से प्रतिदिन संघर्ष करते हैं। दिन रात मंडराते खतरों के बीच जीवन जीना खतरों से खेलने के कम नहीं। ओरेंग्टन ये एक्सक्ल्यूसिव तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications