मर्दों को बड़ी आसानी से दीवाना बना देती है ये महिला, पुतिन से जुड़ा है खास कनेक्शन

एलीया का कहना है कि वे किसी भी मर्द को दीवाना बना सकती हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग मिली है और आज वे दूसरी औरतों को ट्रेनिंग देती भी हैं।

Credit: aliiaroza/Instagram

'हनीट्रैप'! इस शब्द से तो हर कोई बखूबी वाकिफ होगा। हो भी कैसे ना, ये मुद्दा हमारे देश में भी गर्माता रहा है। लेकिन यहां बात भारत नहीं बल्कि रूस की है। जी हां! बीते दिनों यूक्रेन संग लड़ाई को लेकर चर्चा में छाने वाले रूस की खुफिया एजेंसी अपना वर्चस्व बनाने के लिए हनीट्रैप जैसा ही तरीका अपनाती है। खुद राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी लोगों का भरोसा जीतने के लिए ऐसी ही ट्रिक अपनाई थी और इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी की एक पूर्व एजेंट ने किया है।

एलीया की खूबसूरती पर फिदा हैं मर्द

एलीया की खूबसूरती पर फिदा हैं मर्द

अपनी खूबसूरती से मर्दों को दीवाना बनाने की एलीया रोजा को बाकायदा ट्रेनिंग मिली है। एजेंट्स किस तरह काम करते हैं, कैसे लोगों को उनपर शक नहीं होता, और रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह की उनकी दिनचर्या रहती है वगैरह वगैरह। ये पूरी बात एलीया ने खुद बताई है।

एलीया ने बताया चौंकाने वाला सच

एलीया ने बताया चौंकाने वाला सच

डेली स्टार संग बातचीत में एलीया ने बताया कि कई एजेंट्स अलग-अलग देशों में रहते हैं। ये लोग एकदम नॉर्मल फैमिली की ही तरह रहते हैं। कई बार तो दो एजेंट्स आपस में शादी भी कर लेते हैं। उनके बच्चे भी हो सकते हैं। एलीया कहती हैं कि वे इस कदर आम फैमिली की तरह रहते हैं कि उनकी सच्चाई का पता ही नहीं लगाया जा सकता।

दोहरी जिंदगी जीते हैं एजेंट

दोहरी जिंदगी जीते हैं एजेंट

रूस की पूर्व एजेंट एलीना आगे बताती हैं कि ये एजेंट्स दोहरी जिंदगी जी रहे होते हैं। ये लोग सिर्फ बातें सुनते हैं और जो हो रहा होता है, उसपर गौर करते हैं। ये बहुत शांति का काम है इसमें किसी तरह का कोई शोर शराबा या फिर ड्रामा नहीं है।

जेम्सबॉन्ड दिखना चाहते हैं पुतिन

जेम्सबॉन्ड दिखना चाहते हैं पुतिन

इसी तरह का काम एक हनीट्रैप जासूस भी करती है। ये अपनी एक परफेक्ट इमेज बनाती है, जिससे पुरुष उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। एलीना कहती हैं कि अब रूस के पास इतनी ताकत है कि वो यूक्रेन पर आसानी से कब्जा जमा सकता है। ये सारी ट्रिक रूसी लोगों का विश्वास जीतने के लिए की जाती है। या फिर पड़ोसी देशों के लोगों के बीच पुतिन को जेम्सबॉन्ड दिखाने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+