कॉफी, गूगल.. ग्लूकोज और इंग्लिश... इस गांव में रहते हैं अजीबोगरीब नाम वाले लोग, बेहद दिलचस्प है वजह
हक्की पिक्की समुदाय अपने नाम के अलावा यहां बच्चों के नामों को लेकर भी काफी मशहूर है। यहां बच्चों के नाम कॉफी, गूगल, ब्रिटिश, अमिताभ, अनिल कपूर, हाई कोर्ट, ग्लूकोज और इंग्लिश हैं।

अकसर बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले ही लोग उसके नाम को लेकर काफी सोच विचार करने लगते हैं। लड़का हो तो लोग कई तरह के मॉडर्न नामों पर विचार करते हैं और अगल लड़की हो तो भी लोग काफी अच्छे नाम सोचने लगते हैं। अकसर कई लोगों के नाम भी ऐसे होते हैं, जो पहले कभी सुने नहीं होते और सुनने में थोड़े अजीब भी लगते हैं। ऐसे में आज हम जिस गांव की बात करने वाले हैं, वहां लोगों के नाम थोड़े नहीं बल्कि बहुत ही अजीबोगरीब हैं। इस गांव के लोगों के नाम सुनकर आप भी एक बार को हैरत में पड़ जाएंगे।

चॉकलेट, कॉफी और ब्रिटिश जैसे नाम
कर्नाटक का एक गांव सिर्फ इसी वजह से चर्चा में है, क्योंकि यहां पर लोगों के नाम बेहद ही अजीबोगरीब हैं। कॉफी, गूगल, ब्रिटिश, अमिताभ, अनिल कपूर, हाई कोर्ट, ग्लूकोज और इंग्लिश जैसे नामों वाले लोग इस गांव में रहते हैं। हक्की पिक्की ट्राइबल कम्यूनिटी ने यहां पैदा होने वाले बच्चों को बेहद अजीबोगरीब नाम दिए हैं। ये सिलसिला पिछले 15 सालों से चलता आ रहा है।

ओबामा, शाहरुख और एलिजाबेथ...
ब्रिटिश और गूगल के अलावा यहां पर बच्चों के नाम पाक, मैसूर, शाहरुख, अमेरिका, ओबामा, रणबीर, बस, ट्रेन, एलिजाबेथ और यहां तक कि डॉलर भी है। इन नामों से किसी को पुकारना कितना अजीब होगा। लेकिन यहां पर लोगों के नाम ही यही है। आप भी इन नामों को सुनकर एक बार को हैरत में पड़ गए होंगे।

लोगों को अजीब नहीं लगते ये नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने अजीबोगरीब नाम रखे होने के बावजूद भी बच्चों या फिर किसी और शख्स को ये बात बिल्कुल भी अजीब नहीं लगती। बल्कि वे इसे बिल्कुल नॉर्मल तरीके से लेते हैं। हर बच्चे के नाम के पीछे यहां एक अलग ही कहानी है। जैसे कि अगर किसी मां-बाप को कोई व्यंजन पसंद आ गया हो तो उन्होंने अपने बच्चे का नाम उसी व्यंजन पर रख दिया।

14 से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं लोग
हैरत की बात तो ये भी है इस समुदाय के कई सदस्यों के पास एक ही पासपोर्ट है और वे उसी से अकसर यात्रा करते हैं। वहीं ये लोग 14 से भी ज्यादा बोलियां बोल सकते हैं। ये समुदाय अपने नामों के अलावा एक और बात को लेकर काफी फेमस है और वो है कि यहां दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा दहेज देता है। कभी भविष्य में पति से अलग होने के दौरान महिलाओं को उस दहेज का आधा हिस्सा लौटाना भी पड़ता है।

अजब है हक्की पिक्की समुदाय
हक्की पिक्की समुदाय के नाम के पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, कन्नड़ में हक्की पिक्की का मतलब पक्षी पकड़ने वाला होता है। इस जनजाति का इतिहास बेहद ही दिलचस्प और काफी बड़ा भी है। ये लोग खुद को राजपूत राजा राणा प्रताप से जोड़कर देखते हैं। फिलहाल ये समुदाय अपने बच्चों के अजीबोगरीब नामों को लेकर चर्चा में हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications