कर्नाटक में बदमाशों की खुलेआम दबंगई का वीडियो Viral, देखते ही गुस्से से लाल-पीले हुए लोग

Viral Karnataka Video: कई बार लोगों की मनमानी के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कर्नाटक का भी एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जो रात का है। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक ग्रुप है, जिन्हे न तो किसी की जान की परवाह है और ना ही पुलिस का कोई खौफ।

वीडियो में इन बदमाशों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो सड़क इन्हीं की हो। क्लिप को @gharkekalesh नाम के पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गाड़ी बैक कर रहा होता है कि तभी सामने से एक गाड़ी आती है और उस गाड़ी को जोरदार टक्कर दे मारती है।

Karnataka

इसके बाद जिस गाड़ी को टक्कर लगती है, उसमें से कुछ लोग दूसरी गाड़ी के शीशे पर मारने लगते हैं। मगर ऐसा लग रहा है कि उस गाड़ी वाले के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही। वो गाड़ी वाला एक बार फिर किनारे जाता है और मोड़कर अपनी कार को ले आता है।

इसके बाद वो पहली गाड़ी से निकले कुछ लड़कों के पीछे कार दौड़ाता है। कुछ लड़के तो भाग जाते हैं मगर एक भागने की कोशिश करता है तभी कार सवार बदमाश उसे उड़ा देता है। मामला यहीं पर नहीं थमता। जब वो लड़का सड़क पर तड़प रहा होता है तो कुछ बदमाश उस गाड़ी में से आते हैं और उसे मारने लगते हैं।

ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। अगर ये घटना कैद ना हुई होती तो किसी को भी ये जानवरों जैसे सुलूक पर भरोसा नहीं होता। सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को तो पुणे वाले मामले की याद आ गई।

यूजर्स का कहना है कि आजकल लोगों की जान की कीमत कुछ भी नहीं रह गई है। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या दिन ब दिन बस बढ़ती ही जा रही है। इन मामलों में कोई भी कुछ नहीं करता। प्रशासन और पुलिस बस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। पैसे के आगे सब हार मान जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+