Viral Video : सूटकेस में बंद कर लड़की को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ यह

नई दिल्ली, 03 फरवरी: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में जैसे-जैसे वैलेंटाइन वीक पास आ रहा है, वैसे कपल्स एक साथ वक्त बिताने के तरीके ढूंढ रहे हैं। इस बीच कर्नाटक में मणिपाल के रहने वाले एक कपल ने पहले से ही वैलेंटाइन वाइब्स सोशल मीडिया पर दे दी है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर यह कैसा हो सकता है।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर किया बंद

गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर किया बंद

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के मणिपाल शहर के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को अपने हॉस्टल से बाहर निकालने के लिए चालाकी भरा कदम उठाया। हालांकि हॉस्टल के गार्ड ने जब सूटकेस की चेकिंग की तो उसकी यह हरकत पकड़ा गई। क्या है पूरा मामला जानिए...

ट्विटर पर वायरल हुआ ये वीडियो

ट्विटर पर वायरल हुआ ये वीडियो

बता दें कि इसी दावे के साथ इस घटना का वीडियो ट्विटर पर जमकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं, हालांकि, 'वनइंडिया हिंदी' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के साथ-साथ मणिपाल सूटकेस भी अब ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। इस घटना से जुड़े छात्र और उसके कॉलेज के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

सूटकेस खोला तो उसमें से निकली लड़की

सूटकेस खोला तो उसमें से निकली लड़की

ट्विटर पर एक बिना तारीख का वीडियो इस दावे के साथ वायरल हुआ है कि एक स्टूडेंट ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में बंद करके हाॉस्टल से बाहर निकालने की तरकीब निकाली, लेकिन पकड़ा गया। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़के से गेट पर सूटकेस के बारे में पूछताछ की जा रही है। जाहिर है उन्हें सूटकेस खोलने के लिए कहा गया था। उसने बिना इच्छा के सूटकेस खोला तो उसमें एक लड़की निकली।

कर्नाटक के मणिपाल के छात्रों का वीडियो!

कर्नाटक के मणिपाल के छात्रों का वीडियो!

इस वायरल वीडियो को कर्नाटक के मणिपाल के छात्रों का बताया जा रहा है। हालांकि इस तरह की वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया था। वहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, तो यूजर्स भी इस पर जमकर फनी कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 2019 का है।

'रिस्क है तो इश्क है'

'रिस्क है तो इश्क है'

वीडियो को देखने के बाद लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, कोई इसे मजाकियां बता रहा तो कोई युवक की हरकत पर भड़कते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "मणिपाल लड़के की तरह बनो, मैं एक जगह जानता हूं.. फिर तुम्हें एक सूटकेस में डाल दें।" ऐसे ही एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "कभी भी ऐसे लड़के को डेट मत करना, जो आपको सूटकेस में न डाल सके। एक और कमेंट आया जिसमें लिखा, "मणिपाल में डेटिंग ऐप बायोस: मेरे सूटकेस में आपके लिए हमेशा एक जगह होती है।" किसी ने लिखा 'रिस्क है तो इश्क है, का बढ़िया उदाहरण।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+