VIDEO: दलदल में फंसे हाथी को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, हाथी ने इस अंदाज में कहा ''शुक्रिया''
बेंगलुरु, मई 20: कर्नाटक के कोडागु जिले के अवरेगुंडा गांव में दलदल में गिरे एक हाथी की वन अधिकारियों ने जान बचाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मादा हाथी मिट्टी के दलदल में फंसी हुई है और इस दलदल से बाहर आने की कोशिश कर रही है। तभी वन अधिकारी उसे जेसेबी की मदद से बाहर निकलते हैं।
Recommended Video

वनअधिकारियो को कोडागु जिले के अवरेगुंडा गांव में दलदल में एक हाथी के फंसे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद टीम घटना स्थल पर पहुंची। वनअधिकारियों ने जेसीबी की मदद से काफी देर तक कई कोशिशों के बाद हाथी के दलदल से बाहर निकाला। गड्डे से बाहर निकलते ही हाथी पलट कर जेसीबी की तरफ आया। वहां मौजूद लोगों को लगा कि हाथी उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।
दलदल से निकलने के बाद हाथी जेसीबी के अगले हिस्से से अपना सिर लगातार टकराने लगता है। जिसके बाद वहां पर मौजूद वन अधिकारियों ने हाथी को उस जगह से हटाने के लिए पटाखे चलाए। पटाखों की आवाज सुनकर हाथी जंगल में भाग गया। हाथी के रेस्क्यू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स लगातार वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कुछ यूजर्स हाथी के जेसीबी से सिर टकराने को उसकी धन्यवाद करने की स्टाइल बता रहे हैं। साराभाई वर्सेज साराभाई एक्टर सतीश शाह ने बुधवार को ट्विटर पर करीब 2 मिनट की क्लिप पोस्ट की और हाथी को रेस्क्यू किए जाने को लेकर अधिकारियों की सराहना की। वहीं इस वीडियो भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामेन ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications