7.5 लाख के लिए जहरीले सांपों भरे टब में बैठ गया शख्स, फिर जो हुआ देखकर हलक में आ जाएगी जान

नई दिल्ली, अप्रैल 13: आए दिन यूट्यूब पर लोग अजीबो-गरीब कारनामें करते रहते हैं। कुछ लोग जहां अपने डांस, एक्टिंग, जैसे कारनामों के जरिए अपनी पहचान बनाते हैं। वहीं कुछ लोग हैरतअंग्रेज स्टंट कर प्रसिद्धी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट हुए वीडियो में देखने को मिला। यूट्यूबर मिस्‍टर बीस्‍ट ने इस बार लोगों से पैसों के बदले कुछ हैरत भरे स्टंट करने का चैलेंज दिया है।

ये था चैलेंज

ये था चैलेंज

दो दिन पहले मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें चैलेंज दिया कि, 'क्या आप 10 हजार डॉलर के लिए सांपों के बीच बैठ सकते हैं?' वजह साफ है कि चैलेंज दिए तीन शख्सों में से एक इसे स्वीकार कर लेता है और सांपों के बीच बैठता है। चैलेंज स्वीकार करने वाला शख्स पहले नहाने वाले टब में बैठता है और फिर उसके ऊपर अलग-अलग तरह के जहरीले सापों को उसके टब में डाला जाता है।

इसे 27 करोड़ लोग देख चुके हैं

इसे 27 करोड़ लोग देख चुके हैं

एक सांप तो उसके मुंह के पास के कान से गुजरता है। इसको देखकर वह काफी डर जाता है, लेकिन उसके इस डेयरिंग के लिए उसे 10 हजार डॉलर यानी करीब साढ़े सात लाख रुपए मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक इसे 27 करोड़ लोग देख चुके हैं और 1.1 मिलियन लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

देखें वीडियो

फोर्ब्स के अनुसार, मिम्बीस्ट के नाम से मशहूर जिमी डोनाल्डसन के यूट्यूब पर 47.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वह 2019 में सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूबर में से एक थे। मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब चैनल पर 59.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+