Year Ender 2023: रातोंरात वायरल हुई 'बुटीक वाली भाभी', दीपिका पादुकोण के रील पर मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Jasmeen Kaur viral video: साल 2023 बीतने वाला है और 2024 के लिए महज डेढ़ महीना ही बचा है। ये साल अगर किसी की किस्मत बदलकर जा रहा है तो वो है बुटीक वाली भाभी। जी हां! जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव बोलकर महिला इतनी फेमस हुई कि बच्चों बच्चों की जुबान पर ये डायलॉग चढ़ गया।
दीपिका के रील पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस रील को बनाने से खुद को रोक नहीं सकीं। एक्ट्रेस ने लिप सिंकिंक का एक वीडियो बनाया, जिसपर रिकॉर्डतोड़ व्यूज आए। एक्ट्रेस की किसी भी वीडियो पर इतने व्यूज नहीं मिले, जितने कि इस वायरल वीडियो पर मिल गए। इसके बाद कई मीडिया हाउसों ने इस महिला का इंटरव्यू भी लिया, जिसमें उसने कहा कि उसे यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि उसे रातोंरात इतना फेम मिल गया।

रातोंरात फेमस हुईं जसलीन
सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव... ये शब्द हैं बुटीक चलाने वाली जसलीन कौर। अपने बुटीक के कपड़ों की सेल के लिए बनाया गया उनका ये वीडियो उन्हें फर्श से अर्श पर ले जाएगा, ये बात उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोची होगी। जब जसलीन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक भी यकीन नहीं हो रहा कि वे इतनी फेमस हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने उनके वॉइस पर लिप सिंक कर रील बनाया। ये बहुत बड़ी बात है।
बच्चे बच्चे की जुबां पर चढ़ा WOW
जसलीन का वॉव आज बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ा हुआ है। दीपिका पादुकोण का रील इतनी तेजी से वायरल हुआ और लोग उनके कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स देने लगे। तब किसी को भी नहीं पता था कि वॉव कहने वाली ये महिला हैं कौन। इसके बाद जसलीन के पास इंटरव्यू लेने वालों का तांता लग गया। हर कोई उनसे जानना चाह रहा था कि वायरल होने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications