शौक-शौक में कुत्ता बनकर परेशान हो गया शख्स, अब पार्टनर की है तलाश
दुनियाभर में फेमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कई बार लोगों का मकसद फेमस होने के साथ-साथ अपने अजीबोगरीब शौकों को पूरा करना भी होता है। ऐसा ही कुछ जापान में भी एक शख्स ने किया, जो कुत्ता बनकर सुर्खियां बटोर रहा है। एक बार फिर ये शख्स चर्चा में आ गया है। इस बार वो किसी खास कारण की वजह से सुर्खियों में है।
दरअसल, जापान में कुत्ता बनकर मशहूर हुआ शख्स चर्चा में उस वक्त आया, जब वो बाहर जाने लगा। इंसान नहीं बल्कि कुत्ता बनकर। लोग उसे काफी नोटिस करने लगे और हैरत भरे रिएक्शन देने लगे। बीते दिनों शख्स ने खुद अपना वीडियो शेयर कर कहा था कि उसे कुत्ता बनने के बाद कुछ खास मजा नहीं आ रहा है। लेकिन अब एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गया है। चलिये जानते हैं क्या है वजह...

जापान के रहने वाले शख्स ने कुत्ता बनने के लिए 12 लाख रुपये खर्च किए हैं। उसने ये पैसे खर्च करके ऐसा कॉस्ट्यूम खरीदा है, जिससे वो पूरा कुत्ते जैसा दिखने लगता है। वो अन्य कुत्तों की तरह बाहर जाता है। लेकिन एक बात जो उसे खलने लगी है, वो ये कि वो अन्य कुत्तों को कभी-कभी अपनी प्रेमिकाओं के साथ देखकर उदास महसूस करता है। ऐसे में उसे भी अब एक प्रेमिका की तलाश है।
डॉगमैन को अब एक परफेक्ट डॉग कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। जापान में रहने वाला टोको अपना परफेक्ट डॉग रूटीन अपनाता है। कुत्तों की तरह ही खाना भी खाता है और वैसा ही लाइफस्टाइल जीता है। अब उसे अपने पार्टनर की तलाश है। उसे अपने लिए ऐसे जीवनसाथी की तलाश है, जो मुश्किल समय में उसका साथ दे। जिसे उसकी कुत्ता बनने की सनक से कोई परेशानी भी ना हो। शख्स ने एक इंटरव्यू भी शेड्यूल करवाया है, जिसमें कैंडिडेट इंटरव्यू देंगे। अब देखना ये होगा कि टोको को कब और कैसा लाइफ पार्टनर मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications