इंजीनियर, डॉक्टर नहीं बल्कि कुत्ता बनने का शौक इस शख्स को ले डूबा, पहले खर्च किए लाखों और अब...

Man become dog: बचपन से हमसे पूछा जाता था कि हम बड़े होकर क्या बनेंगे। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर और यहां तक कि सीरियल से प्रभावित होकर कई बार हम शक्तिमान तक बोल देते थे। लेकिन एक शख्स का शौक जानेंगे तो आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। बचपन से इसे कुत्ता बनने का शौक था। शख्स ने हाल ही में अपना ये शौक लाखों रुपया देकर पूरा भी किया है।

जरूरी नही्ं है कि सबके शौक एक जैसे हों। कई बार इंसान के अजीबोगरीब शॉक उसे चर्चा का विषय बना देते हैं। जापान के शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने लाखों रुपये खर्च कर कुत्ता बनने का अपना सपना पूरा किया।

Japanese man toco become dog

किसी अन्य इंसान के लिए ये सुनना कितना अजीब होगा कि ये शख्स कुत्ता बन गया। लेकिन इसके लिए तो किसी सपने से कम नहीं था। शख्स हमेशा से यही तो चाहता था कि वो कुत्ता बन जाए किसी दिन। ऐसे में उसने पूरे 13 लाख रुपये खर्च किए और अपने इस सपने को पूरा किया।

कैसे बना कुत्ता?
दरअसल, शख्स ने कुत्ता बनने के अपने सपने को कुछ इस तरह पूरा किया कि उसने एक कंपनी से संपर्क किया, जो अलग अलग तरह के कॉस्ट्यूम बनाती है। इसके बाद उसने कंपनी को बताया कि उसे किस तरह का कॉस्ट्यूम चाहिए। शख्स ने बताया कि उसे कुत्ता बनना था। ऐसे में उसने इसी तरह का कॉस्ट्यूम बनवाया। कंपनी ने कुत्ते जैसा कॉस्ट्यूम बनाने के लिए शख्स से पूरे 13 लाख रुपये वसूले। इसके बाद शख्स उस कॉस्ट्यूम को पहनकर घूमने लगा।

दरअसल, टोको का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो अकसर कुत्ता बनकर अपने वीडियोज शेयर करता रहता है। उसके अच्छी खासी संख्या में सब्सक्राइबर्स भी हैं। फैंस को टोको की तस्वीरें और वीडियोज खूब पसंद आते हैं। हालांकि, एक दफा टोको ने खुद खुलासा कर कहा था कि कुत्ता तो वे कपडा पहनकर बन गए लेकिन उन्हें अपने अंदर उस तरह की भावनाएं भी लेकर आनी हैं। ऐसे कुत्ता बने उन्हें मजा नहीं आ रहा है।

लेकिन टोको कुत्ता बनकर कितने खुश हैं, उनकी तमाम वीडियोज और तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+