रिसर्च में चौंकाने वाला दावा! पांच साल बाद लैब में पैदा होंगे बच्चे, नहीं होगी मां-बाप की जरूरत
हाल ही में जापान में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि आने वाले समय में बच्चे लैब में पैदा होंगे। चौंकाने वाली इस रिसर्च को वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहले चूहों पर किया।

Lab grown babies: घोर कलयुग आ गया है... अब कुछ भी असंभव नहीं है... इस दुनिया में पता नहीं क्या-क्या हो रहा है। ये सब बातें आपने लोगों के मुंह से जरूर सुनी होंगी। और सच भी है। कलयुग का तो पता नहीं लेकिन हां साइंस ने इतनी तरक्की जरूर कर ली है कि आजकल कुछ भी असंभव नहीं लगता।
रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
अकसर वैज्ञानिक अपने शोध में हुई स्टडी से लोगों को चौंका देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ जापान में। बिना मां-बाप के बच्चों के इस दुनिया में आने की बात मजाक से कम नहीं लगती। लेकिन आपको बता दें ये मजाक नहीं है।
लैब में तैयार हो्ंगे बच्चे
जी हां! जापान के वैज्ञानिकों का दावा है कि आने वाले वक्त में बच्चे लैब में तैयार होंगे। सुनने में ये बात कितनी अजीब लग रही है लेकिन सच है। महज 5 सालों के अंदर ये संभव हो जाएगा। वैज्ञानिक स्पर्म और अंडे बना चुके हैं और आने वाले समय में वे इससे भ्रूण विकसित करेंगे।
क्या बोले वैज्ञानिक?
यानी कि आने वाले समय में बच्चे लैब में पैदा होने लगेंगे। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूशू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कत्सुहिको हयाशी ने कहा कि हम जल्द पूरी दुनिया में इसका ऐलान करते हैं कि हम बेहद करीब हैं। हमने कुछ साल पहले चूहों पर प्रयोग किया था और सफल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अब किसी भी उम्र की महिला के पास बच्चा होगा। जैसा जीन माता-पिता चाहेंगे, वैसा डाला जाएगा।
चूहों पर हुआ था प्रयोग
हयाशी ने आगे कहा कि मां बाप बच्चों में जैसे गुण चाहेंगे, वैसे ही डाले जाएंगे। पूरी तरह से एक आदर्श बच्चा सबके सामने आएगा। बताते चलें कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करके वैज्ञानिकों की टीम ने सात चूहे बनाए थे। इसमें एक मेल चूहे की कोशिकाओं के इस्तेमाल से एग तैयार किया था। बाद में इसे फर्टिलाइज किया गया। यहीं से वैज्ञानिकों ने ह्यूमन बेबी को भी तैयार करने के बारे में सोचा।
पांच साल बाद तैयार होंगे बच्चे?
वैज्ञानिकों का दावा है कि वे अंडे और स्पर्म बना सकते हैं लेकिन भ्रूण के निर्माण में कुछ वक्त लगेगा। इस काम में पांच साल तक लग सकते हैं। हालांकि ये पूरा प्रोसेस काफी सुरक्षित रहेगा। हालांकि, स्टैनफोर्ड यूनिवर्स्टी के प्रोफेसर हेनरी ग्रीली ने कहा कि इसकी विश्वसनीयता पाने में 10 साल भी लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 25 साल भी लग गए तो भी कोई आश्चर्य नहीं होगा। इससे लोगों को बांझपन जैसी परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications