लॉकडाउन में कटहल ने भी बना डाला रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

नई दिल्ली। कोरोनावायरस-प्रेरित लॉकडाउन के दौरान केरल के कोल्लम जिले में एक मलयाली परिवार के घर के पिछवाड़े में एक विशालकाय कटहल मिला है, जिसका वजन 50 किलो से भी अधिक है। कोल्लम जिले के एडामुक्कल गांव में रहने वाले परिवार ने जब विशालकाय कटहल को देखा तो उसका आकार देखकर दंग रह गए। विशालकाय कटहल के आकार को देखते हुए मलयाली परिवार उसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहता है।

jackfruit

गौरतलब है कटहल के व्यंजन मलयाली लोगों की रसोई का एक प्रमुख हिस्सा हैं। पुणे के बाद पहली बार ऐसा विशालकाय कटहल करेल में पाया गया है। यही कारण है कि मलयाली परिवार ने विशालकाय कटहल को गिनीज बुक रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है, क्योंकि अब तक ज्ञात सबसे भारी कटहल का विश्व रिकॉर्ड 42.7 किलोग्राम ही है, जो पुणे में पाया गया था।

विशालकाय कटहल का वजन 51.4 किलोग्राम से अधिक है

विशालकाय कटहल का वजन 51.4 किलोग्राम से अधिक है

एडामुक्कल गांव के जॉनकुट्टी ने बताया कि विशालकाय कटहल का वजन 51.4 किलोग्राम से अधिक है और उसकी लंबाई में 97 सेंटीमीटर है। जॉनकुट्टी ने बताया कि जब उन्होंने सबसे विशालयकाय कटहल के बारें में खोजबीन की तो पाया कि अब तक ज्ञात सबसे भारी कटहल का वजन 42.72 किलोग्राम है, जिसे पुणे में पाया गया था। इसलिए उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है।

मलयाली परिवार ने गिनीज बुक रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है

मलयाली परिवार ने गिनीज बुक रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मानव उपलब्धियों और प्राकृतिक दुनिया के चरमोत्कर्ष के विश्व रिकॉर्ड को सूचीबद्ध करता है। एएनआई ने कटहल और जॉनकुट्टी के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। मलयाली परिवार ने विशालकाय कटहल को गिनीज बुक रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है, क्योंकि अब तक ज्ञात सबसे भारी कटहल का विश्व रिकॉर्ड 42.7 किलोग्राम ही है।

ट्वीटर पर विशालकाय कटहल चर्चा का विषय बना, लोगों ने कहा 'वाह'

ट्वीटर पर विशालकाय कटहल चर्चा का विषय बना, लोगों ने कहा 'वाह'

ट्वीटर पर साझा किए जाने के बाद से विशालकाय कटहल चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्वीटर पर विशालकाय कटहल पर सभी तरह के लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, वाह! जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा था, मैंने कभी इस तरह की चीज़ के बारे में न कभी देखा और न ही सुना है और एक अन्य ने लिखा, यह बहुत बढ़िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+