लॉकडाउन के चलते घर में बंद सोनम कपूर ने पूछा, हे भगवान क्या करूं? मिले ऐसे-ऐसे जवाब, दोबारा नहीं पूछेंगी
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते इन दिनों तमाम कामकाज बंद हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इन दिनों घरों पर ही हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर भी घर पर खाली हैं। ऐसे में उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हे भगवान क्या करूं? इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके इस फोटो पर उन्हें ऐसे-ऐसे जवाब मिले हैं कि शायद ही अब वो दोबारा ये कहें कि क्या करूं।
सोनम ने कहा, घर में बोर हो रही
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। सोनम कपूर ने ये तस्वीरें इंस्टा के साथ ट्विटर पर भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में उन्होंने लिखा कि वो घर पर बोर हो रही हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में लिखा 'हे भगवान क्या करूं'। इसके बाद उन्हें ट्रोल करने की कोशिश शुरू हो गई। हालांकि कई मजेदार जवाब भी उनकी तस्वीरों पर आ रहे हैं।

मिले इस तरह के जवाब
सोनम कपूर की इस तस्वीर पर यूजर्स ने कुछ इस तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, भगवान को बहुत काम हैं, उन्हें ना तंग करो, जो करना हो कर लो। प्रिंस भल्ला नाम के यूजर ने लिखा- अपने पति आहूजा जी के साथ जंतर-मंतर घूम आओ। एक और यूजर ने लिखा, टैटू बनवाओ और खाना खा लो।
वहीं एक और यूजर ने रिप्लाई दिया- टीवी पर रामायण देखिए, भगवान सद्बुद्धि देंगे। वहीं एक शख्स ने सलाह दी-सोनम जी, आपके पास तो काफ़ी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए। पाकिस्तान से एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- आप पाकिस्तान आ जाओ सोनम।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सोनम कपूर
कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो कई मुद्दों पर अपनी राय भी जाहिर करती रही हैं। हाल के दिनों में लॉकडाउन के चलते भी वो काफी समय सोशल मीडिया को दे रही हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के फैलने के चलते देश में डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त से लॉरडाउन लागू है। 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके बाद देशभर में कामकाज बंद है और हर रोज करोड़ों का व्यापार करने वाली फिल्म इंडस्ट्री भी बंद है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications